ऑस्ट्रेलिया में हुआ कार हादसा, पंजाब के रहने वाले छात्र की मौत
Updated on
18-01-2023 06:36 PM
मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में हुए कार हादसे में 21 वर्षीय एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। मीडिया में प्रकाशित खबरों में यह जानकारी दी गई। मीडिया के मुताबिक मारा गया छात्र कुणाल चोपड़ा मूल रूप से पंजाब के होशियारपुर जिले का रहने वाला था और छात्र वीजा पर ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। ऑस्ट्रेलिया में बहु संस्कृति और बहु भाषी प्रसारक एसबीएस पंजाबी की खबर के मुताबिक हादसा पिछले सप्ताह कैनबरा के विलियम होवेल ड्राइव पर स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे उस समय हुआ जब चोपड़ा काम से लौट रहा था।
एसबीएस पंजाबी के मुताबिक चोपड़ा की कार कंक्रीट पम्पिंग ट्रक से टकरा गई थी। शुरुआती जांच के मुताबिक चोपड़ा की कार गलत दिशा में चली गई थी जिसकी वजह से वह कैनबरा आ रहे ट्रक से टकरा गई। खबर के अनुसार चोपड़ा को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। कैनबरा में इस साल(2023) में यह पहला जानलेवा सड़क हादसा है। ट्रैविस मिल्स की रोड पुलिसिंग के कार्यवाहक निरीक्षक ने बताया कि सड़क हादसा जांच टीम चोपड़ा के साथ हुए हादसे की जांच कर रही है।
शव को भेजा जा रहा भारत
चोपड़ा पिछले साल फरवरी में ऑस्ट्रेलिया आए थे। एसबीसी पंजाबी ने चोपड़ा के साथ कैनबरा में रह रहे उनके रिश्ते के भाई हनी मल्होत्रा को उद्धत किया, ‘‘हम हतप्रभ हैं और स्वदेश में उनका परिवार बिखर गया है।’’ मल्होत्रा ने बताया कि वह चोपड़ा के पार्थिव शरीर को भारत भेजने की व्यवस्था कर रहे हैं। मित्र और समुदाय के प्रतिनिधि गुरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि इस हादसे से कैनबरा में एक साथ रह रहा भारतीय समुदाय स्तब्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उनके परिवार और भारतीय उच्चायोग के भी संपर्क में हैं जो चोपड़ा के पार्थिव शरीर को भारत भेजने में मदद कर रहा है।’’गिल ने युवाओं से सड़क पर सतर्क रहने की अपील की।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…