कार गायब, GPS भी फेल, लोकेशन का पता तक नहीं चलता! हाईटेक हुए दिल्‍ली के चोर

Updated on 29-03-2023 06:18 PM
नई दिल्‍ली: लाजपत नगर में रहने वाले शिशिर पांडेय (काल्‍पनिक नाम) ने पिछले साल 20 लाख रुपये की कार खरीदी। चोरी न हो जाए इसके लिए अलार्म सिस्‍टम, जीपीएस ट्रैकर लगवाया। तीन दिन पहले उनकी कार चोरी हो गई। वह कार की लोकेशन तक ट्रैक नहीं कर पा रहे थे। ये सिर्फ शिशिर की नहीं, दिल्‍ली के कई कार मालिकों की आपबीती है। दिल्‍ली के कार चोरों के आगे अब जीपीएस फेल है। वो इलेक्‍ट्रॉनिक जैमर लगाकर सिग्‍नल जाम कर देते हैं। नतीजा आपकी कार अलर्ट नहीं कर पाती, न ही उसकी लोकेशन पता चलती है। पुलिस ने दिल्‍ली के शातिर वाहन चोरों की नई तरकीब का खुलासा किया है। ये लोग दिल्‍ली से कारें चुराकर उन्‍हें अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड और पूर्व चंपारण जैसी दूर-दराज की जगहों में भेज देते थे। अभी तक इनके पास से 12 कारें, एक इलेक्‍ट्रॉनिक जैमर, अलग-अलग कारों के मॉडल्‍स की 345 चाभियां, चाभी बनाने वाली मशीन और दो प्रोग्रामिंग मशीनें मिली हैं।


ये चोर काफी हाईटेक तरीके से कार उड़ाते हैं। आपस में बातचीत के लिए ये लोग वॉकी-टॉकी का इस्‍तेमाल करते थे। डीसीपी (द्वारका) हर्ष वर्धन ने गैंग के चार सदस्‍यों की गिरफ्तारी कन्‍फर्म की। बाकी सदस्‍यों की तलाश जारी है। वर्धन के मुताबिक, इन कार चोरों के पास से तीन पिस्‍टल, 14 काट्रिज भी मिली हैं।

जीपीएस ट्रैकर लगी कारें कैसे चुराता था यह गैंग

दिल्‍ली पुलिस के हत्थे चढ़े सुनील और मंजीत ने कार चोरी की मॉडस ऑपरेंडी समझाई। ये दोनों जैमर्स के जरिए चोरी की कारों का सिग्नल ब्लॉक कर देते। एक बार यह गाड़ियां अरुणाचल पहुंच जातीं तो इंजिनियर्स से जीपीएस निकलवा दिया जाता। फिर इन कारों को टैक्सी बनाकर चलाया जाता। इन दो चोरों के मुताबिक कई और गैंग भी ऐसे जैमर्स का यूज कर रहे हैं। जिन कारों में जीपीएस नहीं होता, उनके मालिक भी मार्केट से 5,000 रुपये में लगवा सकते हैं। इससे कार चोरों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई। उन्हें इसकी काट निकालनी ही थी। पुलिस के अनुसार, 'आरोपियों ने दावा किया कि जैमर्स करीब 1 लाख रुपये के आते हैं और प्रोग्रामिंग मशीन 1.8 लाख रुपये की आती है। चाबी बनाने वाली मशीन करीब 1.6 लाख रुपये की एक आती है।'

दिल्‍ली से बिहार, अरुणाचल तक मिले तार

शातिर कार चोरों के इस गैंग का भांडा एसीपी राम अवतार, इंस्‍पेक्‍टर कमलेश और अन्य की टीम ने फोड़ा। द्वारका और आसपास के इलाकों से कार चोरी की ताजा घटनाओं से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं। लोकल इन्‍फॉर्मर्स से भी सुराग जुटाए गए। पुलिस ने सबसे पहले द्वारका के सेक्टर 26 से सुनील और उसके एक साथी मंजीत को पकड़ा। फिर उनके ठिकाने से छह चोरी की कारें बरामद हुईं। कार चोरी के कई औजार भी मिले। इन दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूर्वी चंपारण में रेड मारी। वहां से इनके हैंडलर अमजद खान को पकड़ा गया। खान ने पुलिस को अरुणाचल प्रदेश के साथी नकुलम बिसई तक पहुंचाया।
बिसई ट्रेवल एजेंसी चलाता है और चोरी की कारें को टैक्सियों की तरह इस्तेमाल करता था। बिसई अपने साथियों की जरूरत के हिसाब से खान को कार का मेक, मॉडल और कलर बताता था। खान यह जानकारी सुनील और मंजीत को देता। ये दोनों दिल्‍ली से कारें चुराते।
किडनैपर्स और ट्रैफिकर्स न करने लगे जैमर्स का यूज, दिल्‍ली पुलिस को डर
पुलिस ने कहा कि जीपीएस जैमर्स आमतौर पर सिलेब्रिटीज या राजनेता यूज करते हैं जिन्‍हें लगता है कि उनकी जान को खतरा है या कोई पीछा कर रहा है। अगर किसी ने कोई ट्रैफिक डिवाइस प्‍लांट की होगी तो जैमर उसे रोकता है। लेकिन पिछले कुछ साल में कार चोरों ने इनका इस्तेमाल पुलिस के पंजे से बचने के लिए किया है। पुलिस को डर है कि कार चोरों की तरह किडनैपर्स और ह्यूमन ट्रैफिकर्स भी ऐसे डिवाइसेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। पोर्टेबल जीपीएस जैमिंग डिवाइस से 25 वर्ग मीटर तक के एरिया में जीपीएस सिग्नल को जाम किया जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.