भोपाल में कार से डॉग कुचलने का मामला:कोहेफिजा पुलिस से पशु प्रेमी बोले- एफआईआर दर्ज करो, धाराएं भी बताई

Updated on 20-06-2025 12:18 PM

भोपाल के कोहेफिजा के शहीद नगर में कार से कुत्ते को कुचलने के मामले में पशु प्रेमी कार्रवाई की मांग को लेकर आगे आए हैं। थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने पहले बताया था कि एक महिला ने कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया था। बाद में महिला ने शिकायत वापस ले ली थी। वहीं गुरुवार को मामले में पीपुल्स फॉर एनीमल नाम का एनजीओ कुत्ते को कुचलने वाली महिला पर कार्रवाई की मांग को लेकर आगे आया है।

एनजीओ की ओर से दिए आवेदन में पुलिस को किन धाराओं में मामला दर्ज करना चाहिए यह भी बताया गया है। हालांकि कोहेफिजा पुलिस पूरी घटना को हादसा बता रही है।

पीपुल्स फॉर एनीमल एनजीओ की स्वाति गौरव ने बताया कि हमने कोहेफिजा थाने के प्रभारी केजी शुक्ला को शिकायती आवेदन दिया है। इसमें बताया कि कार चला रही महिला ने जानकर कुत्ते को कुचला है। इसकी पुष्टि घटना के सीसीटीवी फुटेज में भी हो रही है। लिहाजा आरोपी महिला पर पशुक्रूरता अधिनियम सहित लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में केस दर्ज करना चाहिए।

फुटेज को अहम साक्ष्यों के तौर पर रखें

एनजीओ ने सीसीटीवी फुटेज को एहम साक्ष्यों के तौर पर रखना चाहिए और कुत्ते को कुचलने वाली कार को जब्त कर चालक की गिरफ्तारी करना चाहिए। स्वाति का कहना है कि कार्रवाई नहीं करने की हालत में आगे वैधानिक कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों से लेकर कोर्ट तक जाएंगे।

ये है पूरा मामला

कार सवार महिला ने सड़क पर बैठे स्ट्रीट डॉग को रौंद दिया था। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में डॉग को रौंदने के बाद महिला कार ले जाती दिख रही थी। घटना शहीद नगर की थी। बुधवार देर रात पेट्स लवर्स शिकायत लेकर कोहेफिजा थाने पहुंचे।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला जांच में लेने की बात कही थी। हालांकि गुरुवार को टीआई केजी शुक्ला ने बताया कि शिकायतकर्ता ने शिकायत वापस ले ली थी। जिसके बाद अन्य एनजीओ के साथ पशु प्रेमियों ने कार्रवाई की मांग को लेकर दोबारा शिकायत की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.