हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास पेड़ों की कटाई का मामला:भोपाल में 'सृष्टि सेवा संकल्प' ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Updated on 19-04-2025 11:49 AM

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पास फैले घने जंगल को विकास के नाम पर बेरहमी से उजाड़ा जा रहा है। इस पर्यावरणीय विनाश के खिलाफ देशभर में रोष है। इसी क्रम में सृष्टि सेवा संकल्प, जिला भोपाल इकाई ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री, तेलंगाना के मुख्यमंत्री सहित संबंधित उच्चाधिकारियों से इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेने और तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई है।

क्या है मामला? हैदराबाद यूनिवर्सिटी के कांचा गच्चीबौली क्षेत्र में फैले 400 एकड़ से अधिक हरित क्षेत्र, जिसे 'लंग्स ऑफ हैदराबाद' कहा जाता है, को आईटी पार्क निर्माण के लिए तेजी से साफ किया गया। 30 मार्च से 2 अप्रैल 2025 के बीच जंगल की अंधाधुंध कटाई की गई, जिससे नीलगाय, हिरण, मोर व अन्य जंगली जीवों का प्राकृतिक निवास उजड़ गया। इस भयावह विनाश के दृश्य जब सोशल मीडिया पर सामने आए, तो पूरे देश में हलचल मच गई। जंगल से भागते जानवरों की चीख-पुकार ने लोगों के दिलों को झकझोर दिया।

कानून की अनदेखी और नीति की कमी ज्ञापन में बताया गया कि यह कार्यवाही वन संरक्षण अधिनियम 1980 की धारा 2 का सीधा उल्लंघन है। यह अधिनियम संरक्षित वनों की रक्षा के लिए बनाया गया है, परंतु शहरी सीमा में आने वाले जंगलों को अक्सर संरक्षण नीति से बाहर कर दिया जाता है, जिससे ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

सृष्टि सेवा संकल्प की प्रमुख मांगें

  • हैदराबाद जंगल कटाई की भरपाई के लिए सरकार को सख्त निर्देश दिए जाएं।
  • शहरी क्षेत्रों में स्थित गैर-संरक्षित वनों के लिए राष्ट्रीय वन संरक्षण नीति तैयार की जाए।
  • जिम्मेदार अधिकारियों और निर्माण से जुड़े ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।
  • जैव विविधता और वनस्पति की पुनर्स्थापना की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
  • सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.