कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म कर ब्लैकमेलिंग का मामला:आरोपी पक्ष ने मांगी सीडी और वीडियो क्लिप की कॉपी

Updated on 14-07-2025 12:28 PM

कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म कर उन्हें ब्लैकमेल करने के सनसनीखेज मामले में आरोपियों की ओर से सीडी, वीडियो और फोटोग्राफ की कॉपी मांगने को लेकर जिला अदालत में अर्जी लगाई गई है। यह अर्जी आरोपी सैयद अली अहमद और मोहम्मद नबील की ओर से एडवोकेट मोहम्मद रियाज उद्दीन ने दाखिल की। उनकी मांग है कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए तमाम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की प्रतियां पेन ड्राइव में मुहैया कराई जाएं, ताकि उनका न्यायिक बचाव किया जा सके।

इस बहुचर्चित मामले में अशोका गार्डन थाना पुलिस ने पीड़ित छात्राओं की शिकायत के बाद छह आरोपियों फरहान खान, साहिल खान, सैयद अली अहमद, साद उर्फ शम्सुद्दीन, मोहम्मद नबील और अबरार के खिलाफ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले की विवेचना पूरी कर 19 जून को जिला अदालत में चालान पेश किया था।

शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान जिला अपर लोक अभियोजक प्रीति श्रीवास्तव, जबकि आरोपियों की ओर से एडवोकेट मोहम्मद रियाज उद्दीन, जगदीश गुप्ता और राहुल गुप्ता ने पक्ष रखा।

22 जुलाई को होगी अहम सुनवाई

इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होगी। इस दिन अभियोजन पक्ष आरोपी सैयद अली अहमद और मोहम्मद नबील की ओर से दाखिल अर्जी पर जवाब प्रस्तुत करेगा। इसके साथ ही आरोप तय करने से पहले दोनों पक्षों की ओर से बहस की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।

यह था मामला

आरोपियों ने कॉलेज की छात्राओं को दोस्ती के बहाने फंसाया, फिर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक वीडियो बनाए। बाद में इन्हीं वीडियो के दम पर छात्राओं को डराकर उनका शोषण किया। मामला उजागर होने के बाद शहर में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.