भोपाल में कैट शो-कॉम्पिटिशन, 300 बिल्लियां करेंगी पार्टिसिपेट

Updated on 09-12-2024 12:26 PM

भोपाल में रविवार, 15 दिसंबर को कैट शो होने जा रहा है। 10 नस्ल की 300 बिल्लियां इस शो का हिस्सा होंगी। 5 हजार रुपए से लेकर 5 लाख रुपए तक बिल्ली यहां आप देख सकते हैं। शो सुबह 10 बजे से कोहेफिजा के लेक व्यू गार्डन में होगा।

कैट चैम्पियनशिप भी, ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन कैट शो में बिल्लियों की चैम्पियनशिप भी होगी। इसमें पार्टिशिपेट करने के लिए आप फिलाइन क्लब ऑफ इंडिया के इंस्टाग्राम पेज से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। क्लब के साथ पहले से रजिस्टर्ड कैट ऑनर को 600 रुपए और नॉन रजिस्टर्ड को 1350 रुपए फीस देना होगी। आप विजिटर बनकर सिर्फ यह शो देखने जाना चाहते हैं, तो इसके लिए टिकट मौके पर ही मिल जाएगा।

शो में 5 पैरामीटर पर होगा बिल्लियों का रिव्यू कैट शो में शामिल बिल्लियों का रिव्यू तीन सदस्यीय ज्यूरी करेगी। यही ज्यूरी तय करेगी कि शो में शामिल कौन सी बिल्ली शो स्टॉपर है। क्लब की प्रमुख नाजनीन ने बताया कि ज्यूरी बिल्लियों का रिव्यू पांच पैरामीटर पर करेगी। क्लब ने ज्यूरी को बिल्लियों के रिव्यू के लिए 1). ब्यूटीफिकेशन, 2). ब्रीड स्टैंडर्ड, 3). टेंपरामेंट, 4). हेल्थ और 5). हाइजीन पैरामीटर दिए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.