सावधान! नशे में गाड़ी चलाई तो पैदल जाना होगा घर; रांची में 110 टन चिकन और 15 हजार किलो मटन बिकेंगे

Updated on 31-12-2025 11:33 AM
रांचीः नव वर्ष 2026 के स्वागत और 31 दिसंबर 2025 को वर्षात के अवसर पर शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। हर वर्ष की भांति इस बार भी रांची के विभिन्न डैम, नदी, जलाशय, जलप्रपात दशम फॉल, जोन्हा फॉल, हुंडरू फॉल जैसे पर्यटक स्थलों पर पिकनिक मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की संभावना है।

रांची में 15 हजार किलो मटन और 110 टन चिकन बिकेंगे


दूसरी तरफ रांची में नए साल के जश्न के दौरान 15 हजार किलो मटन और 110 टन चिकन बिकने का अनुमान है। मटन-चिकन से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि नए साल पर बिक्री पांच गुना तक बढ़ जाती है। इसके अलावा दूध, दही, पनीर और खोवा की मांग में भी 30 से 40 प्रतिशत वृद्धि की संभावना है। व्यापारियों का कहना गै कि 30 दिसंबर से बाजार में मांग बढ़ गई है, जो 5 जनवरी तक बने रहने की संभावना है।

दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई


पिकनिक के दौरान बिना लाइफ जैकेट के बोटिंग, तैराकी या जलक्रीड़ा और रेस ड्राइविंग जैसी गतिविधियों से दुर्घटना की आशंका रहती है। साथ ही असामाजिक तत्वों की ओर से मौके का फायदा उठाने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।
नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की सघन जांच की जाएगी। ऐसे वाहनों को जब्त कर चालक को पैदल जाने दिया जाएगा एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जबकि रेस ड्राइविंग करने वालों के वाहन जब्त किए जाएंगे और पैदल जाने दिया जाएगा। महिलाओं-युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी एवं पकड़े जाने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जलाशयों में बोटिंग केवल लाइफ जैकेट के साथ


जलाशयों में बोटिंग केवल लाइफ जैकेट पहनने वालों को ही अनुमति होगी। बिना लाइफ जैकेट के तैराकी-जलक्रीड़ा पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। जलप्रपात के गिरने वाले स्थान के आसपास लोगों को जाने से रोका जाएगा, ताकि फिसलन से होने वाली दुर्घटना रोकी जा सके। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू की ओर से दशम फॉल में स्थानीय गोताखोरों की व्यवस्था और खतरनाक स्थलों को चिह्नित कर निषेध व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।जबकि सदर अनुमंडल के सभी पुलिस उपाधीक्षक विभिन्न जलाशयों, डैम और तालाबों में गोताखोरों की तैनाती एवं खतरनाक स्थलों पर निषेध व्यवस्था करेंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के पिकनिक स्थलों पर समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.