शांति एवं सौहार्द के साथ मनाये त्यौहार

Updated on 30-09-2022 06:11 PM
कलेक्टर मनोज पुष्प ने शांति समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द, शांति एवं भाई चारे के साथ मनाये आगामी त्यौहार। उन्होंने निर्देश दिये कि त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखी जाय। कलेक्टर ने दशहरा (विजयादशमी) ईद मिलदुन्नबी, दीपावली एवं गुरूनानक देव जयंती त्यौहारों को लेकर निर्देश दिये कि त्यौहारों के दौरान आयोजक मंडल के सदस्य एवं जिला पुलिस बल, यातायात व्यवस्था सुचारू रखें।
    
कलेक्टर ने कहा कि नवरात्रि पर्व समाप्त होने के पश्चात दुर्गा जी के प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान घाटों में पूर्ण सफाई की जाय, सड़कों की मरम्मत एवं प्रकाश व्यवस्था की जाय। उन्होंने कहा कि इस बार दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन करहिया रोड़ पर स्थित नवनिर्मित घाट में किया जायेगा। प्रतिमा विसर्जन के दौरान कोई भी व्यक्ति घाट से नदी में नहीं जायेगा। उन्होंने दशहरा पर्व को लेकर निर्देश दिये कि एनसीसी ग्राउंड में रात्रि 11 बजे रावण का दहन किया जायेगा। इसके पूर्व किले से चल समारोह निकाला जायेगा। आयोजक मंडल का दायित्व है कि वे देखें कि चल समारोह पूरी व्यवस्था एवं अनुशासन के साथ निकाला जाय। कोई भी व्यक्ति अव्यवस्था नहीं फैलायेगा इस दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रहेगी। उन्होंने कहा कि विद्युत विभाग के अधिकारी सड़कों के किनारे झूल रहे केबिल को ऊचा करवाये। उन्होंने कहा कि मिलाद उन्नबी के पर्व में चल समारोह के रास्ते की मरम्मत करायी जाय। नगर पालिक निगम साफ-सफाई की व्यवस्था करें। पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति की जाय। विद्युत विभाग के अधिकारी अबाध विद्युत आपूर्ति करें।
    
उन्होंने त्यौहारों के समय पर्याप्त पेयजल की सप्लाई करने के निर्देश नगर पालिक निगम के आयुक्त को दिये। दशहरा के दिन किला, सिटी कोतवाली, स्टेच्यू चौराहा, अस्पताल चौराहा, सिरमौर चौराहा एवं रावण दहन स्थल पर टैंकर से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि समारोह स्थलों पर चिकित्सा दल एवं आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता हो साथ ही चिकित्सा टीम के साथ एक एम्बुलेंस नियंत्रण कक्ष में रहे। उन्होंने दुर्गा पंडाल स्थल एवं चल समारोह मार्गों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।
    
बैठक में पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, नगर पालिक निगम आयुक्त मृणाल मीणा, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, एसडीएम अनुराग तिवारी एवं डिप्टी कलेक्टर संजीव पाण्डेय सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.