सोनम वांगचुक का हाल देख सेलेब्‍स की निकली आह! शबाना आजमी, अभय देओल से वरुण ग्रोवर तक सपोर्ट में उतरा बॉलीवुड

Updated on 15-07-2026 02:46 PM
नीट पेपर लीक में धांधली और अन्य परीक्षाओं में धांधली को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध-प्रदर्शन एक बड़े आंदोलन का रूप ले चुका है। पर्यावरण कार्यकर्ता और एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी इसका हिस्सा बने और 18 दिनों से अनशन पर हैं। उन्होंने अन्न पूरी तरह से त्याग दिया है, जिसके कारण उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी है। वजन भी साढ़े 8 किलो गिर गया है। सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर कई सेलेब्स ने चिंता जताई है और उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

हाल ही '3 इडियट्स' के चतुर यानी ओमी वैद्य से लेकर जीनत अमान ने उनके लिए चिंता जताई और कहा कि वो चाहते हैं कि सोनम वांगचुक जिंदा रहें। अब शबाना आजमी, श्रेया धनवंतरी, सोनी राजदान और अभय देओल ने सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।

शबाना आजमी- देश को आपकी जरूरत, भूख हड़ताल खत्म करें

शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोनम वांगचुक की एक वायरल तस्वीर शेयर की, जिसमें वह भूख हड़ताल के कारण कमजोर और पीले नजर आ रहे हैं। शबाना ने लिखा, 'प्रिय सोनम वांगचुक, हमारे देश को आप जैसे व्यक्ति की बहुत जरूरत है। आप अन्याय के खिलाफ और सच के पक्ष में खड़े हैं। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है। इसीलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें, क्योंकि आपका मार्गदर्शन हमारे छात्रों का सचमुच हौसला बढ़ाता है। यह लड़ाई आगे भी लड़नी है। इसके लिए आपका स्वस्थ रहना जरूरी है। हम सब आपके साथ हैं।'

सोनी राजदान- हमें इस तरह न छोड़ें, आगे की लड़ाई के लिए जिंदा रहें

आलिया भट्ट की मां और एक्ट्रेस सोनी राजदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, 'प्रिय सोनम वांगचुक, हम सभी आपकी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। प्लीज हमें इस तरह न छोड़ें। आगे की लड़ाई लड़ने के लिए जिंदा रहें। प्लीज बने रहें। आज अपना अनशन खत्म करें।'
अभय देओल ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल की वायरल तस्वीर शेयर की और साथ में एक टूटे हुए दिल का इमोजी भी लगाया। उनके इस पोस्ट पर एक्ट्रेस कल्कि केकलां ने भी दिल टूटने वाला इमोजी बनाकर कमेंट किया। वहीं, एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनम वांगचुक की तस्वीर के साथ लिखा, 'वह हमारे लिए लड़ रहे हैं और हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए। अगर हम चुप रहते हैं, तो हमें खुद पर शर्म आनी चाहिए। आप जिस भी तरह से समर्थन कर सकते हैं, करें। लेकिन इस आदमी का समर्थन जरूर करें।'

श्रेया धनवंतरी ने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की, तो ये जवाब दिया

एक्ट्रेस श्रेया धनवंतरी ने भी सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की। साथ ही बताया कि जब उन्होंने वांगचुक से यह बात कही, तो उन्होंने क्या जवाब दिया। श्रेया ने अपने X अकाउंट पर लिखा, 'सोनम सर की भूख हड़ताल का 17वां दिन है। उनका मसल मास कम होने लगा है और उन्हें बहुत दर्द हो रहा है। बाकी सभी लोगों की तरह, मैंने भी उनसे भूख हड़ताल खत्म करने की गुजारिश की। उन्होंने शांति से जवाब दिया, 'मुझसे भूख हड़ताल खत्म करने के लिए मत कहो। सरकार से पूछो कि वो बातचीत क्यों नहीं कर रही।'

वरुण ग्रोवर ने भी सोनम वांगचुक के लिए किया पोस्ट

नेशनल अवॉर्ड विनर गीतकार, फिल्ममेकर, स्क्रीनराइटर और स्टैंड-अप कॉमेडियन वरुण ग्रोवर ने X हैंडल पर भूख हड़ताल पर बैठे वांगचुक की एक तस्वीर शेयर की। साथ में लिखा, 'हो सकता है कि CJP और मिस्टर वांगचुक ने यह भूख हड़ताल इस गलतफहमी में शुरू की हो कि सरकार के मन में NEET पेपर लीक की वजह से मारे गए या सदमे से गुजर रहे छात्रों के लिए कोई संवेदना है। हो सकता है कि उन्हें कोई गलतफहमी न रही हो, लेकिन कम से कम उन्हें उन छात्रों से भारी समर्थन की उम्मीद तो रही ही होगी, जिनके लिए वो विरोध कर रहे हैं।'

सोनम वांगचुक ने रखी थीं ये दो मांगें, एक भी पूरी हुई तो अनशन खत्म

सोनम वांगचुक की बात करें, तो 59 वर्षीय एक्टिविस्ट सिर्फ नमक का पानी पी रहे हैं। उनका वजन 8.5 किलो गिर गया है, जो चिंता का विषय है। सोनम वांगचुक 6 जून 2026 को जंतर-मंतर पहुंचे थे, जहां कॉकरोच जनता पार्टी ने नीट पेपर लीक में धांधली के विरोध और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिए विरोध-प्रदर्शन शुरू किया था। वांगचुक हाथ में एक गुलाब लिए और कंधे पर एक झोला टांगे पहुंचे थे। उन्होंने सरकार के सामने दो मांगे रखी थीं- एक दो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और दूसरा लद्धाख के लिए पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग। वांगुचक ने कहा था कि अगर सरकार ने इनमें से एक भी मांग मान ली, तो वह अनशन खत्म कर देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.