प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड की अनुमति के बगैर राहुल नगर में लगाया सीमेंट-कांक्रीट मिक्सर प्लांट

Updated on 27-09-2023 01:57 PM
भोपाल। माता मंदिर के पास राहुल नगर फेस-1 के पास निर्माण एजेंसी ने सीमेंट-कांक्रीट मिक्सर प्लांट लगाया है। इसकी न तो नगर निगम और न ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुमति ली गई। अब आबादी के बीच इस प्लांट के शुरु होने से आसपास के 500 परिवारों का प्रदूषण का डर सता रहा है। वहीं इस मामले में शिकायतकर्ता राशिद नूर खान ने नगर निगम आयुक्त और पीसीबी में शिकायत की है। इसके बावजूद निगम अधिकारी कार्रवाई की बजाय चुप्पी साधे हैं।

प्लांट के आसपास घनी आबादी

बता दें कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण कार्य के लिए कंस्ट्रक्शन कंपनियों को अपने बैचिंग प्लांट लगाने पड़ते है, लेकिन प्रदूषण को देखते हुए कंपनियां बैचिंग प्लांट शहर से बाहर ही लगाती हैं। लेकिन यहां आबादी के बीच प्रोजेक्ट साइट पर ही कंपनी सीमेंट-कांक्रीट मिक्सर प्लांट लगा रही है। यही नहीं, इसके लिए कंपनी ने प्लांट को लगाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की परमिशन नहीं ली है। यह प्लांट माता मंदिर स्थित जिस जगह पर लगाया जा रहा है उसके आसपास घनी आबादी है। प्लांट से बिल्कुल सटी हुई राहुल नगर फेस-1 कालोनी है, जबकि पास में ही रिविएरा टाउनशिप का कैंपस है। इसमें आइएएस अधिकारियों सहित मंत्री, विधायकों और सांसदों के बंगले हैं।

पीसीबी, नगर निगम में शिकायत

पर्यावरणकर्ता राशिद नूर खान ने रिहायशी इलाके में बिना अनुमति प्लांट लगाने की शिकायत पीसीबी से की है। साथ ही बैचिंग प्लांट से होने वाले प्रदूषण और उसके दुष्प्रभावों के मद्देनजर प्लांट को अनुमति न देते हुए रिहायशी इलाके से बाहर शिफ्ट करने की मांग की है। वहीं नगर निगम आयुक्त से भी शिकायत की है।

पर्यावरण नियमों का उल्लंघन

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 6 के अधीन भी ध्वनि प्रदूषण सहित वायु प्रदूषण तथा जल प्रदूषण के लिहाज से नियमों का उलंघन माना जाएगा। ऐसे में अनुमति के विरुद्ध लगाए जा रहे सीमेंट मिक्सर प्लांट को रहवासीय क्षेत्र से कही और शिफ्ट किया जाए।

इनका कहना

राहुल नगर फेस-1 के पास निर्माण एजेंसी द्वारा सीमेंट-कांक्रीट मिक्सर प्लांट लगाया जा रहा है। इसमें नियमों का पालन हो रहा है। वहीं संबंधित एजेंसी ने अनुमति के लिए पीसीबी में भी आवेदन किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.