सेंसर बोर्ड ने रिश्‍वतकांड से झाड़ा पल्‍ला, बताया एक्‍टर विशाल ने किसे दी थी 6.5 लाख रुपये की घूस

Updated on 05-10-2023 03:25 PM

तमिल एक्‍टर विशाल ने जब से सेंसर बोर्ड पर रिश्‍वतखोरी का आरोप लगाया है, तब से CBFC से लेकर मंत्रालय तक में गहमागमी है। एक तरफ जहां सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पहले यह कहा कि मामले में दोषी को बख्‍शा नहीं जाएगा, वहीं अब सेंसर बोर्ड ने भी इन आरोपों से पल्‍ला झाड़ लिया है। 'मार्क एंटनी' एक्‍टर के आरोपों पर सफाई देते हुए बोर्ड ने नया बयान जारी किया है। इसमें कहा किया गया है कि एक्‍टर विशाल से जिन लोगों ने पैसे लिए वो बोर्ड के कर्मचारी नहीं हैं। यह भी कहा कि पैसे लेने वाले थर्ड पर्टी यानी बिचौलिया हैं और फिल्‍ममेकर्स को ऐसे लोगों से बचना चाहिए।


बीते दिनों विशाल ने आरोप लगाया था कि उन्‍हें अपनी फिल्‍म को पास करवाने के लिए सेंसर बोर्ड को 6.5 लाख रुपये की घूस देनी पड़ी। इसके बाद जहां सेंसर बोर्ड के अध्‍यक्ष प्रसून जोशी ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी, वहीं अब बयान में कहा गया है, 'हम पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हम इसकी जड़ तक पहुंचकर दोषियों को ढूंढेंगे। यदि कोई बिचौलिया या एजेंट पैसे ऐंठने की कोशिश करता है, तो फिल्म मेकर्स CBFC की हेल्प डेस्क से मदद मांग सकते हैं और उसकी शिकायत कर सकते हैं।'
 

प्रसून जोशी बोले- हम जिम्‍मेदार संस्‍था, अब ऑनलाइन होगी प्रक्रिया

सेंसर बोर्ड के चेयरमैन प्रसून जोशी ने कहा, 'केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) एक जिम्मेदार संस्था है और हम फिल्‍म को सर्टिफाई करने की प्रकिया में पूरी ईमानदारी और पारदर्श‍िता बरतते हैं। हम यह बताना चाहते हैं कि अभी से सर्टिफिकेशन के लिए अधिकतर प्रकिया ऑनलाइन होगी। हम पहले से बोर्ड के अंदर डिजिटल काम-काज करते आए हैं। लेकिन अब इस ओर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। हम फिल्म मेकर्स से भी अपील करना चाहते हैं कि वो आवेदन देते वक्‍त जहां तक संभव हो डिजिटल प्रोसेस को ही फॉलो करें।'
 

सेंसर बोर्ड ने बनाया नया प्रोटोकॉल, जारी करेगी ईमेल आईडी

सेंसर बोर्ड (CBFC) ने अपने बयान में कुछ जरूरी बातें भी गिनाईं और कहा कि हमने नया प्रोटोकॉल बनाया है। इसके तहत फिल्म सर्टिफिकेशन के लिए दाखिल होने वाले सारे डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन सबमिट किए जाएंगे। कोई भी कागज फिजिकली नहीं लिया जाएगा। जो भी बातें होंगी और कागजात भेजे जाएंगे, वो ईमेल के जरिए होंगी। सेंसर बोर्ड अपनी एक ईमेल आईडी पब्लिक करेगी, इसके बाद अगर कोई एजेंट खुद को बोर्ड का मेंबर बताकर कोई वादा करता है, तो बिना देरी इसकी श‍िकायत करें।
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.