ज्योति के बांग्लादेश टूर की जांच में जुटीं केंद्रीय एजेंसियां:जिस ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों ने तख्तापलट किया

Updated on 24-05-2025 01:30 PM

केंद्रीय जांच एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के बांग्लादेश टूर की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक ज्योति पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी दानिश के कहने पर ही बांग्लादेश गई थी। इस दौरान वह दानिश के संपर्क में भी रही।

खास बात यह है कि ज्योति ने जिस ढाका यूनिवर्सिटी के आसपास के वीडियो बनाए, उसी के छात्रों ने यहां की शेख हसीना का तख्तापलट किया था। केंद्रीय जांच एजेंसियां ज्योति से पता लगा रही हैं कि बांग्लादेश के तख्तापलट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI की क्या भूमिका थी। क्या इसके बारे में ज्योति को कुछ पता है या दानिश ने उसे कोई ऐसी बात बताई थी।

ज्योति फिलहाल 4 दिन के रिमांड पर हिसार पुलिस की कस्टडी में है। जहां उससे पुलिस के अलावा NIA, IB और मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत कई केंद्रीय एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

ज्योति के बांग्लादेश टूर से जुड़ी अहम बातें

  • ढाकेश्वरी देवी मंदिर में वीडियो बनाए थे
  • ज्योति ढाका में प्रसिद्ध ढाकेश्वरी देवी मंदिर गई थी। ज्योति ने अपने ट्रैवल ब्लॉग में इस मंदिर की डिटेल वीडियो बनाई है। उसने मंदिर में आए हिंदू परिवारों से बात भी की थी। इतना ही नहीं यहां मंदिर में दर्शन करने आए लोगों ने बताया था कि दुर्गा पूजा यहां का सबसे बड़ा त्योहार है।
  • सैन्य अधिकारी की गाड़ी का वीडियो बनाया
  • आमतौर पर ट्रैवल ब्लॉगर खाने-पीने और घूमने फिरने की जगह पर वीडियो बनाते हैं। मगर, ज्योति ने बांग्लादेश में सैन्य अधिकारी की एक गाड़ी के भी कई एंगल से वीडियो शूट किए थे। इस दौरान किसी ने भी ज्योति को नहीं टोका।
  • दानिश के किस लिंक ने मदद की, गर्मियों में क्यों गईं
  •  जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि ज्योति जब बांग्लादेश गई तो दानिश के किस लिंक ने उसकी मदद की। ज्योति फरवरी में बांग्लादेश गई थी। यह टाइमिंग भी एजेंसियों को सोचने पर मजबूर कर रही है। आमतौर पर दुर्गा पूजा के आसपास ही भारतीय पर्यटक वहां जाना पसंद करते हैं।
  • दोबारा बांग्लादेश जाने की तैयारी क्यों थी
  • ज्योति फिर से बांग्लादेश जाने की तैयारी में थी। पुलिस को जांच के दौरान उसके घर से बांग्लादेश के वीजा के लिए फॉर्म भरा मिला था। हालांकि उसमें कोई तारीख नहीं लिखी गई थी। जांच एजेंसियां जानना चाहती हैं कि वह बांग्लादेश फिर क्यों जाना चाहती थी और क्या वहां उसे किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करनी थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.