मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार की अगुवाई में केन्द्रीय निर्वाचन दल भोपाल में

Updated on 04-09-2023 06:19 PM

केन्द्रीय निर्वाचन दल मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार की अगुवाई में सोमवार को भोपाल पहुँचा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने पुष्प-गुच्छ के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त श्री कुमार एवं उनके दल का स्वागत किया। मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ निर्वाचन आयुक्त श्री अरुण गोयल, श्री अनूप चंद्र पाण्डे, महानिदेशक निर्वाचन सुश्री डॉ. नीता वर्मा, उप निर्वाचन आयुक्त श्री अजय भादू एवं सचिव निर्वाचन श्री पवन दीवान भी भोपाल आए हैं।

केन्द्रीय निर्वाचन दल 6 सितंबर तक प्रदेश में रहेगा। दल प्रदेश में आगामी चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण चुनाव के लिए कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेगा। साथ ही स्वीप गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेगा।

एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रदेश के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद शुक्ल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.