नवा रायपुर के सेक्टर-20 में सजाई गई चैतन्य झाँकी बनी आकर्षण का केन्द्र

Updated on 30-09-2022 06:45 PM
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा नवा रायपुर के सेक्टर-20 स्थित शान्ति शिखर में सजाई गई चैतन्य देवियों की झाँकी आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यहाँ पर आदि शक्ति माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों को सुन्दर तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इस चैतन्य झाँकी का कल शुभारम्भ हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानन्द, रजिस्ट्रार उदय शंकर, कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा, वाणिज्यिक कोर्ट के न्यायाधीश जयदीप गर्ग, क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।

इस अवसर पर हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विवेकानन्द ने कहा कि चैतन्य देवियों की झाँकी का अवलोकन करके उन्हें अद्भुत प्रसन्नता हुई। ब्रह्माकुमारी संस्थान में आकर बहुत ही आत्मियता और अपनेपन का अनुभव हुआ। शान्ति शिखर भवन सभी के लिए दर्शनीय है। कुशाभाउ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बल्देव भाई शर्मा ने कहा कि शारदेय नवरात्रि के अवसर पर सजाई गई चैतन्य देवियों की झाँकी बहुत ही मनमोहक है। यह अन्त:करण में प्रेरणा जगाती है और श्रद्घा के भाव को दृढ़ करती है। वाणिज्यिक न्यायालय के न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने कहा कि चैतन्य झाँकी को देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गया। पिछले वर्ष भी मैं यहाँ आया था। बहनों का प्रयास सराहनीय है। आशा है कि यह झाँकी पिछले वर्ष से ज्यादा लोगों को आकर्षित करेगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी ने बतलाया कि यह झाँकी दो वर्षों से नवरात्रि पर शान्ति शिखर भवन में लगाई जा रही है। यह झाँकी नवा रायपुर में 5 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम को 5 से रात्रि 9 बजे तक दर्शनार्थ खुली रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.