भोपाल के फर्जी कॉल सेंटर मामले में चालान पेश:शेयर मार्किट में इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगे थे करोड़ों रुपए

Updated on 06-06-2025 01:16 PM

भोपाल के ऐशबाग थाना इलाके के प्रभात चौराहा पर फर्जी कॉल सेंटर खोलकर देशभर के लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी करने के मामले में चालान पेश कर दिया गया है। चालान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एकता ठाकुर की अदालत में मुख्य आरोपी अफजल खान और उसकी की बेटी साहेबा व साला मुईन खान सहित 13 आरोपियों के खिलाफ पेश किया है।

जानकारी मुताबिक टीकमगढ़ का रहने वाला अफजल खान यहां प्रभात चौराहा पर फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहा था। अफजल खान द्वारा फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से देश भर के लोगों को निवेश कराए जाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की जा रही थी।

अफजल खान का भांडा कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों की शिकायत पर फूटा था। युवतियों ने ऐशबाग थाना में शिकायत की थी कि अफजल खान द्वारा फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर लोगों को निवेश कराए जाने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी की जा रही है।

फर्जी कॉल सेंटर से जब्त किए थे कम्प्यूटर और प्रिंटर

23 फरवरी को ऐशबाग थाना पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर में छापा मारकर कंप्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर आदि जब्त कर 28 फरवरी को अफजल खान व अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अफजल को 1 मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले में अफजल के साले को आरोपी नही बनाए जाने को लेकर एएसआई पवन रघुवंशी ने 25 लाख रुपए में डील की थी।

5 लाख की रिश्वत के साथ पकड़ा गया था एएसआई

5 मार्च को पहली किस्त के रूप में टीकमगढ़ के पार्षद अंशुल जैन उर्फ मोना से 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए एएसआई पवन रघुवंशी को पुलिस ने पकड़ लिया था। पवन रघुवंशी ने बताया था कि यह राशि वो थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल के कहने पर ले रहा था।

पुलिस आयुक्त ने 5 मार्च को ऐशबाग थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल, तत्कालीन असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पवन रघुवंशी, तत्कालीन असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर मनोज सिंह और तत्कालीन हेड कॉन्स्टेबल धर्मेंद्र को निलंबित कर दिया था।

5 मार्च को ही ऐशबाग पुलिस थाना में तत्कालीन थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल, पवन रघुवंशी, मनोज सिंह और धर्मेंद्र सहित पवन को 5 लाख रुपए की रिश्वत देने वाले टीकमगढ़ के पार्षद अंशुल जैन उर्फ मोना के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अफजल की बेटी साहेबा और साला मुईन खान फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। तत्कालीन थाना प्रभारी जितेंद्र गढ़वाल और पवन रघुवंशी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जांच के बाद चालान पेश किया जाएगा ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.