पहली लिस्ट के बाद कांग्रेस में बगावत के आसार

Updated on 16-10-2023 03:36 PM

कांकेर। कांग्रेस की पहली लिस्ट आते ही बगावत शुरू हो गया है। खबर है कि कई दावेदार या तो इस्तीफा देने की तैयारी में है या फिर कई बागी बनकर चुनाव मैदान में उतरने जा रहे हैं।

कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 8 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। दावा किया जा रहा है कि इनमें से तीन अपना पाला बदल सकते हैं। हालांकि खुलकर बगावत की आवाज नहीं सुनायी पड़ी है, लेकिन चर्चा है कि अंतागढ़ से विधायक अनूप नाग के समर्थक टिकट कटने से नाराज हैं।

वैसी ही स्थिति डोंगरगढ़ से भी है। डोंगरगढ़ से विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि, दूसरी पार्टियों से हमें ऑफर है। कार्यकर्ता इस्तीफा देने के लिए तैयार बैठे हैं। दरअसल, भुनेश्वर बघेल की जगह पार्टी ने हर्षिता स्वामी बघेल को प्रत्याशी बनाया है। भुनेश्वर बघेल का टिकट कटने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं के बीच में मैं जा रहा हूं। जैसे कार्यकर्ता आदेश करेंगे, मैं वैसा करूंगा। पार्टी हाई कमान से एक बार फिर से निवेदन करूंगा। टिकट काटने की जानकारी मिलने के बाद कार्यकर्ता नाराज है और सभी सामूहिक इस्तीफा देने के लिए बैठे हैं।

अंतागढ़ से चर्चा है कि समर्थक उन्हें निर्दलीय लड़ने का दवाब बना रहे हैं, हालांकि इस मामले में अनूप नाग का कोई अधिकारिक बयान तो नहीं आया है। अंतागढ़ में मौजूदा विधायक अनूप नाग को पार्टी ने टिकट नहीं दिया है, वहां से इस बार अनूप नाग की जगह पर रूप सिंह पोटाई को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। आपको बता दें कि साल 2018 में अनूप नाग ने 13 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। लिहाजा अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक अनुप नाग का टिकट काटे जाने से समर्थकों ने नाराजगी जतायी है।

कार्यकर्ताओं के मुताबिक अनूप नाग निर्दलीय लड़ेंगे जिसको हम समर्थन देंगे। समर्थकों ने यह भी कह दिया है कि अगर अनूपनाग निर्दलीय नहीं लड़ते तो हम मंतूराम पवार का समर्थन करेंगे इससे साफ जाहिर हो रहा है कि अनूप नाग के समर्थकों ने बगावत की बिगूल फूंक दिया है। अब देखने वाली बात या है कि कांग्रेस किस तरह से अपने रुठे कार्यकर्ताओं को मनाती है। हालांकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये कहा है कि विधायकों का टिकट नहीं काटा गया है, बल्कि सिर्फ चेहरा बदला है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.