'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल में नहीं होंगे 'चांद नवाब' ? Nawazuddin Siddiqui की बात सुन लगेगा झटका!

Updated on 17-05-2023 08:05 PM
फैंस उस दिन का बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं, जिस दिन सलमान खान की सुपरहिट मूवी 'बजरंगी भाईजान' का अगला पार्ट यानी सीक्वल रिलीज होगा। 'बजरंगी भाईजान' 8 साल पहले रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस मूवी में सलमान के अलावा 'मुन्नी' (हर्षाली मल्होत्रा), नवाजुद्दीन सिद्दीकी (चांद नवाब) और रसिका (करीना कपूर) ने अहम रोल निभाया था। चांद नवाब के रूप में नवाजुद्दीन को भी बहुत प्यार मिला था। उनकी एक्टिंग लोगों को बहुत पसंद आई थी। लेकिन ऐसा लग रहा है कि 'बजरंगी भाईजान 2' में फैंस नवाजुद्दीन को मिस करने वाले हैं। खुद एक्टर ने इसका हिंट दिया है!

'बजरंगी भाईजान' को कबीर खान ने डायेरक्ट किया था। कहा जा रहा है कि इसके सीक्वल को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर सकते हैं। सीक्वल की कहानी एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। सलमान खान एक बार फिर पवन कुमार चतुर्वेदी के रोल में नजर आएंगे, लेकिन अन्य स्टार्स को लेकर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है।

दिल में बस गई थी 'बजरंगी भाईजान'

सलमान खान की Bajrangi Bhaijaan मूवी आज भी लोगों के दिलों में बसती है। इसमें पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी की दिल छू लेने वाली कहानी दिखाई गई थी, जो गलती से इंडिया आ जाती है। उसे वापस अपने मुल्क भेजने के लिए सलमान को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। फिल्म की कहानी कभी हंसाती है तो कभी आंखों में नमी ले आती है।
'चांद नवाब' बनेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
फिल्म की इतनी बड़ी सक्सेस के बाद इसके सीक्वल का ऐलान किया गया तो फैंस खुशी से गदगद हो गए। Bajrangi Bhaijaan 2 का टाइटल कथित तौर पर 'पवनपुत्र भाईजान' होगा। चांद नवाब की भूमिका निभाने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हालिया इंटरव्यू में इस बारे में बात की। उन्होंने कहा कि सीक्वल में उनकी भूमिका को फिर से निभाने के लिए अभी तक उनसे संपर्क नहीं किया गया है। अगर उनके पास ऑफर आता है तो वो निश्चित रूप से उस पर विचार करेंगे, जो उनके कैरेक्टर पर निर्भर करता है।
इन फिल्मों में नजर आएंगे नवाज
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चांद नवाब नाम के एक स्ट्रगल कर रहे पाकिस्तानी रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी, जो मुन्नी को उसके मां-बाप तक वापस पहुंचाने में पवन की हर संभव मदद करता है। ऐसा कहा जाता है कि ये कैरेक्टर पाकिस्तान के एक रियल लाइफ के रिपोर्टर पर आधारित था। नवाज कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमें 'टीकू वेड्स शेरू', 'नूरानी चेहरा', 'बोले चूड़ियां', 'हड्डी', 'जोगीरा सारा रा रा' जैसी मूवीज शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.