टिकट बंटने के पहले बवाल, दावेदारों ने कांग्रेस विधायक पर निकाला गुस्सा

Updated on 10-10-2023 02:14 PM

बलौदाबाजार। टिकट को लेकर इन दिनों पार्टियों में बवाल मचा है। कहीं टिकट बंटने के बाद हंगामा हो रहा है, तो कहीं टिकट बंटने के पहले ही विवाद खड़ा हो गया है।

कसडोल में शकुंतला साहू को लेकर शुरू से ही कार्यकर्ताओं में असंतोष था, अब जैसे-जैसे प्रत्याशी घोषित होने की घड़ी करीब आ रही है, ये असंतोष और भी गहरा होने लगा है। अब कार्यकर्ता खुलकर बैठकों में विधायक का विरोध कर रहे हैं।

शकुंतला साहू के विरोध व उपेक्षा के आरोप का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में पर्यवेक्षकों के सामने ही कसडोल विधायक शकुंतला साहू पर कार्यकर्ताओं व दावेदारों का गुस्सा फूट पड़ा। ये वीडियो कसडोल के स्थानीय रेस्ट हाउस का है, जहां पर्यवेक्षक को कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कसडोल की जमीनी स्थिति को जानने के लिए भेजा है। लेकिन, पर्यवेक्षक के सामने ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

कसडोल विधानसभा के कार्यकर्ताओं एवं दावेदारों ने वर्तमान कसडोल विधायक शकुंतला साहू पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। वीडियो में भी साफ नजर आ रहा है कि कई कार्यकर्ता लगातार विधायक के विरोध में अपनी बातें कह रही है। यहां तक कि बैठक में मौजूद कुछ महिला जनप्रतिनिधि भी विधायक पर उपेक्षा का आरोप लगा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.