सपा नेता की रिंग सेरेमनी पर बवाल, तीन साल के रिश्ते का आरोप लगाकर महिला ने किया हंगामा, 2 करोड़ ऐंठने का आरोप

Updated on 17-10-2025 12:43 PM
मेरठ: समाजवादी पार्टी के एक स्थानीय नेता की रिंग सेरेमनी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल क्या हुए, गुरुवार को पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। बुलंदशहर निवासी एक महिला ने अचानक सपा नेता के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। महिला का दावा था कि उसके सपा नेता से पिछले तीन साल से संबंध हैं और इस दौरान नेता ने उससे करीब दो करोड़ रुपये हड़प लिए हैं। सपा नेता के घर पर हंगामा करती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, मवाना कस्बे निवासी सपा नेता दीपक गिरी की बुलंदशहर जिले की एक महिला नेता के साथ रिंग सेरेमनी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। महिला नेता एक कांग्रेस पार्टी की पदाधिकारी बताई जा रही है और विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी है।
जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं, सुबह करीब 11 बजे कस्बे में हड़कंप मच गया। उसी दौरान एक विवाहित महिला सपा नेता के आवास पर पहुंची और घर के बाहर सड़क पर ही जोरदार हंगामा करने लगी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कहा कि सपा नेता दीपक गिरी से उसका तीन साल पुराना संबंध है। इस दौरान नेता ने शादी का झांसा देकर उससे दो करोड़ रुपये तक वसूल लिए। महिला का आरोप था कि अब नेता ने बुलंदशहर की एक अन्य कांग्रेसी महिला नेता से सगाई कर ली और उसे धोखा दे दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही सपा नेता और उनके परिजन मौके पर पहुंचे। बताया गया कि स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने हंगामा कर रही महिला को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो नहीं नहीं। तभी दो युवक उसे गोद में उठाकर घर के अंदर ले गए। घर के अंदर करीब दो घंटे तक दरवाजा बंद करके बातचीत चली। बाहर जुटी भीड़ में चर्चा का माहौल बना रहा। इसी बीच हंगामा करने वाली महिला का पति भी वहां पहुंच गया। वह कुछ देर तक रुकने के बाद चुपचाप वहां से चला गया।
सूत्रों के अनुसार, हंगामा करने वाली महिला अपने पति से अलग रहती है और खुद को एक कंपनी की एमडी बता रही थी। वहीं, सपा नेता के घर के बाहर घटना को लेकर लोगों की भीड़ लगी रही, लेकिन पुलिस को इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। वही इस मामले में सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत या सूचना फिलहाल थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। मामला निजी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।

जनता बोली आखिर सच्चाई क्या है?

हालांकि, सोशल मीडिया पर सपा नेता और महिला नेता की रिंग सेरेमनी के वायरल फोटो अब भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। कस्बे में दिनभर इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं किसी ने इसे धोखे की कहानी बताया तो किसी ने इसे सियासत से जोड़ दिया। कुल मिलाकर, सपा नेता दीपक गिरी की रिंग सेरेमनी अब सोशल मीडिया से निकलकर सियासी गलियारों में भी गूंज रही है, और लोग यही सवाल पूछ रहे हैं आखिर सच्चाई क्या है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.