स्टेशन के निकास द्वार पर पहरा बिठाकर चलाया चेकिंग अभियान, 150 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा

Updated on 18-05-2023 06:44 PM
भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद कर टिकट चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे 150 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनके पास यात्रा का टिकट नहीं था। इन यात्रियों से 96 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि बघेल एवं सौरभ कटारिया के नेतृत्व में किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त (रेल सुरक्षा बल) दिग्विजय सिंह की संयुक्त निगरानी में 25 टिकट चेकिंग स्टाफ तथा आरपीएफ स्टाफ के सहयोग से स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सके। इस दौरान यात्रियों को उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की समझाइश दी गई। बिना बुक किये तय सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करने वाले लोगों से भी जुर्माना राशि ली गई। ऐसे 229 मामलों से रेलवे को कुल रुपये एक लाख 35 हजार 350 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
वेटिंग वाला ई-टिकट मान्य नहीं

चेकिंग के दौरान कुछ यात्री ऐसे भी मिले, जो ऐसे ई-टिकट पर सफर करना चाहते थे, जिसका स्टेटस वेटिंग का था। यानी टिकट आरएसी या कन्फर्म नहीं हुआ था। उन्हें समझाइश दी गई कि ऐसा टिकट सफर के लिए मान्य नहीं है। रेल प्रशासन के अनुसार वेटिंग ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। प्लेटफार्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफार्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.