बलि का बकरा बन गए चेतेश्वर पुजारा, टेस्ट टीम की चयन पर भड़के सुनील गावस्कर

Updated on 24-06-2023 10:12 PM
नई दिल्ली: जुलाई में वेस्टइंडीज (IND vs WI) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) को टीम में जगह नहीं मिलने पर है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यशस्वी जयसवाल नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं, जहां पिछले दशक से पुजारा का कब्जा था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टीम में और कोई बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं।


सुनील गावस्कर ने जताई नाराजगी

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को लगता है कि यह चयनकर्ताओं को बड़े नामों को आराम देकर युवा खिलाड़ियों को जगह देने का मौका था। वहीं पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में बल्लेबाजों के प्रदर्शन प्रदर्शन के बाद 'बलि का बकरा' बनना पड़ा है। सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स टुडे से कहा- उन्हें हमारी बल्लेबाजी के फेल होने पर बलि का बकरा क्यों बनाया गया है? वह भारतीय क्रिकेट के वफादार सेवक, शांत और सक्षम व्यक्ति रहे हैं। लेकिन क्योंकि उसके किसी भी मंच पर लाखों में फॉलोअर्स नहीं हैं जो बाहर होने पर शोर मचा सकें, तो आप उसे हटा देते हैं? यह समझ से परे की बात है।


सुनील गावस्कर ने इस पर अफसोस जताया कि चयनकर्ताओं से सवाल नहीं पूछे जा सकते। चयनकर्ता आजकल प्रेस कॉन्फ्रेंस करते टीम की घोषणा नहीं करते हैं। उन्होंने कहा- उन्हें टीम से हटाने और फेल हुए अन्य खिलाड़ियों को रखने का क्या पैमाना है। मुझे नहीं पता क्योंकि आजकल चयन समिति के अध्यक्ष या ऐसे किसी भी व्यक्ति के साथ मीडिया की कोई बातचीत नहीं होती है जिससे आप ये प्रश्न पूछ सकें।


WTC फाइनल में फेल रही थी पूरी बैटिंग

चेतेश्वर पुजारा भारत के लिए सिर्फ टेस्ट मैच खेलते हैं। उन्हें पिछले साल की शुरुआत में भी टीम से ड्रॉप किया गया था। लेकिन काउंटी में बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टीम में वापसी हो गई। इस बार काउंटी में पुजारा रन बना रहे थे। लेकिन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में 14 और 27 रनों की पारी ही खेल पाए। हालांकि रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के बल्ले से भी रन नहीं निकले थे। लेकिन वे टीम में बने हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.