छत्तीसगढ़ चुनाव : राहुल गांधी और जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

Updated on 28-10-2023 01:35 PM

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार को दो दिन में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शनिवार से छत्तीसगढ़ का दो दिवसीय दौरा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए रवाना होंगे जहां वह दोपहर एक बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे। शुक्ला ने बताया कि इसके बाद राहुल दोपहर 2.40 बजे बस्तर क्षेत्र के ही कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फरसगांव में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन 29 अक्टूबर को राहुल की रैली राजनांदगांव और कवर्धा निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः दोपहर एक बजे और 2:50 बजे होगी।

यह सभी चार विधानसभा क्षेत्र उन 20 सीटों के तहत आते हैं जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर, कोंडागांव और कवर्धा में जीत हासिल की थी तथा राजनांदगांव में हार गई थी। पार्टी ने इस चुनाव में भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को, कोंडागांव से मंत्री मोहनलाल मरकाम, कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर और राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को अपना उम्मीदवार बनाया है।

देवांगन का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार रमन सिंह से है। वहीं, मंडावी के खिलाफ भाजपा ने गौतम उइके को, मरकाम के खिलाफ पूर्व मंत्री लता उसेंडी को तथा अकबर के खिलाफ विजय शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे तथा रात आठ से 9.30 बजे तक रायपुर ग्रामीण जिला की बैठक में हिस्सा लेंगे। भाजपा नेताओं ने बताया कि नड्डा 29 अक्टूबर को डोंगरगढ़, खैरागढ़ और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे।

पिछले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने कुल 90 सीटों में से 68 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा 15 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को पांच सीटें मिलीं और उसकी सहयोगी बसपा को दो सीटें मिली थी। कांग्रेस के पास वर्तमान में 71 विधायक हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.