छत्तीसगढ़ गैंगरेप: हाथ-पैर बांधकर युवती के साथ किया गैंगरेप ,4 आरोपियों को गिरफ्तार

Updated on 23-10-2022 05:31 PM

  मनेंद्रगढ़
    
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. इस मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. रेप की इस घटना के बाद बीजेपी राज्य सरकार पर हमलावर है. जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन किया.

हाथ-पैर बांधकर गैंगरेप किया
घटना जिले के झगराखांड थाना क्षेत्र के एक गांव की है. यहां हैवानों ने युवती को बांधकर उसके साथ गैंगरेप किया गया. झगराखांड थाना प्रभारी दीपेश सैनी के मुताबिक, "पीड़िता एक उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स है. उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पूर्व माध्यमिक शाला, आंगनबाड़ी और ग्राम पंचायत भवन भी है. 21 अक्टूबर से दीवाली की छुट्टियां होने से शुक्रवार को स्कूल और आंगनबाड़ी बंद थे. स्वास्थ्य केंद्र में नर्स अकेली ही थी. इसी दौरान दोपहर 3 बजे 5 लोग उप स्वास्थ्य केंद्र आए. उन्होंने नर्स को बंधक बना लिया. इतना ही नहीं उसके हाथ-पैर बांध दिए और गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. शाम 5 बजे उसके हाथ-पैर खोले और घटना के बारे में किसी को ना बताने की धमकी देते हुए वहां से जाने के लिए कहा."

घर पहुंचकर पीड़िता ने सुनाई आपबीती
इसके बाद जैसे-तैसे पीड़िता अपनी स्कूटी से घर पहुंची और परिवार को आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद पीड़िता ने परिवार वालों के साथ झगराखांड थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया. उप स्वास्थ्य केंद्र में दिनदहाड़े हुई वारदात से पुलिस सकते में आ गई.

पीड़िता ने बताया कि 5 में से 4 आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं, जबकि पांचवां दूसरे गांव का रहने वाला है. नर्स ने बताया कि आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात का वीडियो भी बनाया है. वारदात के बाद पीड़िता के गांव में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
अम्बिकापुर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा  MY Bharat  के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा  "नशामुक्त  युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" का राष्ट्रीय शुभारंभ किया…
 03 August 2026
अम्बिकापुर। राज्य शासन द्वारा जनस्वास्थ्य एवं उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अमानकीकृत डेयरी एनालॉग (एनालॉग पनीर) एवं अन्य गैर-दुग्ध किन्तु दुग्ध उत्पाद सदृश खाद्य पदार्थों…
 03 August 2026
अम्बिकापुर।मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में संचालित विभिन्न…
 03 August 2026
जशपुरनगर।भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) द्वारा देशव्यापी ष्नशा मुक्त युवा दृ विकसित भारत संकल्प अभियानष् का भव्य शुभारंभ किया गया।…
 03 August 2026
जशपुरनगर ।’मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले के कृषकों को कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है।इसी कड़ी में प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना अंतर्गत…
 03 August 2026
सुकमा। कोंटा विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम कामापेदागुड़ा में गुरुवार की रात ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने जनसेवा की नई मिसाल कायम कर दी। घनघोर अंधेरा, लगातार हो…
 03 August 2026
सुकमा।छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी साबित हो रही है। सुकमा जिले के दोरनापाल परियोजना अंतर्गत ग्राम कामापेदागुड़ा की निवासी श्रीमती…
 03 August 2026
सुकमा।/जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्ष में शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रभावशाली समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  मुकुंद…
 03 August 2026
सुकमा।जिला प्रशासन द्वारा कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जनहितैषी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में लिपिकवर्गीय राजस्व कर्मचारियों के लिए एकदिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर…
Advt.