'छोटे भाईजान' ने ईद पर सबके लिए मांगी दुआ, 94 सेमी से 100 सेमी हो गई है अब्दु रोजिक की हाइट

Updated on 18-04-2023 09:15 PM
'छोटे भाईजान' यानी अब्दु रोजिक जबसे रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' का हिस्सा बने हैं, तबसे ही चर्चा में रहते हैं। इस शो ने उन्हें रातोंरात फेमस बना दिया। शो से बाहर आने के बाद अब्दु ने कई म्यूजिक वीडियोज बनाएं। अपना बिजनेस (रेस्टोरेंट) भी खोल लिया। इन सबके बीच सबसे बड़ी खुशी की बात ये सामने आई कि उनकी हाइट भी बढ़ गई, जोकि एकदम असंभव था। अब्दु के जूतों का नंबर भी बढ़ गया है। अब वो ड्राइविंग लाइसेंस के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। अब्दु ने ईद से पहले अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं और सबके लिए दुआ मांगी है। वो जल्द ही एआर रहमान संग देश के 9 शहरों का दौरा भी करने वाले हैं। इसके साथ ही ये खबर भी सामने आ रही है कि वो बड़े भाईजान यानी सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' देखने के लिए पूरा सिनेमाहॉल बुक करने वाले हैं।

Muhammadroziqi Savriqul उर्फ अब्दु रोजिक का जन्म 23 सितंबर 2003 को हुआ था। वो तजाकिस्तान के रहने वाले हैं और दुनिया के सबसे छोटे सिंगर हैं। उन्हें 5 साल की उम्र में रिकेट नाम की बीमारी का पता चला था, जिसमें फिजिकल ग्रोथ रुक जाती है। उनकी हाइट 3 फीट 1 इंच (0.94 सेंटीमीटर) थी। डॉक्टर्स ने कहा था कि बीमारी की वजह से हाइट बढ़ने के चांसेस सिर्फ 0.1 पर्सेंट ही हैं, लेकिन अब्दु ने हाल ही में फैंस को ये गुड न्यूज दी कि उनकी हाइट 6 सेंटीमीटर बढ़ी है। यानी 94 से बढ़कर 100 हो गई है।

अब्दु ने सबके लिए मांगी दुआ

Abdu Rozik ने हाल ही में बताया कि अब उन्हें पुराने जूते फिट नहीं आते हैं। शूज का नंबर 24 से बढ़कर 27 हो गया है। अपनी इस ग्रोथ को देख अब्दु बहुत खुश हैं। उन्होंने ईद से पहले अपनी कुछ फोटोज शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'अल्लाह आपकी सभी प्रार्थनाओं को कुबूल करें और आपको शांति, खुशी और अच्छी हेल्थ का आशीर्वाद दें।'

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दु रोजिक 30 अप्रैल से देश के 9 शहरों का दौरा करेंगे। वो दिग्गज सिंगर एआर रहमान के साथ पुणे, हैदराबाद, केरल, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, राजस्थान और दिल्ली जाएंगे। इसके साथ ही वो 8 से 14 मई तक मुंबई में रहेंगे और अपने बुर्गीर (बर्गर) रेस्टोरेंट को लॉन्च करेंगे।

पूरा सिनेमाहॉल बुक करेंगे अब्दु!

अब्दु रोजिक ने हाल ही में सलमान खान के पोस्ट पर कॉमेंट किया और बताया कि वो 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए पूरा थिएटर बुक करने वाले हैं, जो 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.