मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने एफएलसी कार्य का अवलोकन किया

Updated on 09-06-2023 05:47 PM

प्रदेश के 15 जिलों में 7 जून से भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (बेल) बेंगलुरू के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी की जा रही है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने आज भोपाल जिले के ईवीएम वेयर हाउस (गोडाउन) पहुँच कर एफएलसी (फ्रर्स्ट लेवल चेकिंग) प्रक्रिया का अवलोकन किया। एफएलसी कर रहे भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड बेल के इंजीनियरों से ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी को लेकर चर्चा की। सीसीटीवी कैमरा, बैलेट यूनिट एवं कंट्रोल यूनिट कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। ईवीएम वेयर हाउस की साफ सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी भोपाल श्री आशीष सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

पहले दो चरण में 34 जिलों की जा रही एफएलसी

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश में पहले दो चरण में 34 जिलों में ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की एफएलसी की जा रही है। एफएलसी का कार्य 7 जून से 15 जिलों में शुरू हो गया है। इसमें गुना, निवाड़ी, रीवा, अनूपपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, बैतूल, भोपाल, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच एवं मुरैना जिला शामिल है। आगामी 10 जून को 19 जिलों में एफएलसी होगी। इसमें श्योपुर, भिंड, दतिया, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना, सतना, सिंगरौली, उमरिया, सिवनी, नरसिंहपुर, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, बुरहानपुर, बड़वानी, झाबुआ एवं धार जिला शामिल है।

राजनीतिक दलों को भी किया गया है सूचित

ईवीएम, व्हीव्हीपीएटी की प्रारंभिक जाँच के बारे में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों को भी सूचित किया गया है। 7 जून से भोपाल में शुरू हुई एफएलसी के दौरान भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.