मुख्यमंत्री चौहान ने सोशल मीडिया पर लगाई

Updated on 07-10-2022 05:06 PM

भोपाल

मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी उज्जैन में "महाकाल लोक" के सात दिवसीय उत्सव की शुरूआत के साथ ही उज्जैन समेत समूचे प्रदेश में "महाकाल लोक" के लोकार्पण की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर "महाकाल लोक" की डीपी और बैनर फोटो पोस्ट की। इसके बाद प्रदेश में लोगों ने उक्त फोटो अपनी प्रोफाइल और कवर फोटो पर लगाना शुरू कर दी है। इस पहल से आगामी 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा "महाकाल लोक" के लोकार्पण के पूर्व आवश्यक वातावरण तैयार होगा। यह एक राष्ट्रीय महत्त्व का कार्यक्रम है। इसके लिए उज्जैन में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

गुरूवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी बदलते हुए "महाकाल लोक" की नई डीपी लगाई। इसके तुरंत बाद ही सांसद वी.डी. शर्मा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदल ली।

आम नागरिक भी वातावरण बनाएँ

मुख्यमंत्री चौहान ने देश और प्रदेशवासियों से आहवान किया है कि सभी नागरिक "महाकाल लोक" की डीपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाएँ और 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा "महाकाल लोक" के अभूतपूर्व लोकार्पण के साक्षी बने।

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि "पुण्य अवसर आया है, 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "महाकाल लोक" महाराज को अर्पित करेंगे। जनता से आह्वान है कि इस उत्सव के सहभागी बनें और अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की डीपी और बैनर पर श्रद्धा भाव से महाकालेश्वर की वंदना करें। मुख्यमंत्री चौहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जैसे ही डीपी बदली, उसके कुछ समय बाद ही मंत्री डॉ. मोहन यादव, श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया, कमल पटेल समेत अनेक मंत्री और विधायक, विभिन्न विभागों के सोशल मीडिया अकॉउंट एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदल कर "महाकाल लोक" के लोकार्पण के अभूतपूर्व कार्य का साक्षी बनने की अपील शुरू कर दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
भोपाल, भोपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों…
 19 March 2026
भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में…
 19 March 2026
भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा…
 19 March 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि…
 19 March 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल…
 19 March 2026
भोपाल। एलपीजी संकट के 10वें दिन घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर होटलों-रेस्टोरेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो…
 19 March 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।…
 19 March 2026
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर…
 19 March 2026
भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में…
Advt.