मुख्यमंत्री डॉ. मोहन बोले:अधिकारी एक परीक्षा में 35 साल तक निश्चिंत हो जाते हैं, नेताओं की तो हर 5 साल में परीक्षा

Updated on 08-04-2025 01:00 PM

राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 2020 और 2021 बैच के 83 डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और नायब तहसीलदारों की सोमवार से नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग शुरू हो गई। इस बेसिक ट्रेनिंग की उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया।

सीएम ने कहा कि प्रशिक्षण, पढ़ाई के बाद की वह प्रक्रिया है, जो व्यक्ति को जिम्मेदार पदों के लिए तैयार करती है। कई बार बड़े पदों पर बैठने के बाद अपने ही करीबियों का भाव बदल जाता है। शिक्षण व्यक्ति को गढ़ती है, जबकि प्रशिक्षण व्यक्तित्व को निखारता है।

सीएम ने कहा कि हम राजनेता हैं, तो हमें हर पांच साल में परीक्षा देनी होती है, लेकिन राज्य सेवा में चयनित युवाओं को यह सौभाग्य मिला है कि अब उन्हें 30 से 35 वर्षों तक किसी परीक्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसलिए अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएं।

सीएम यादव ने गीता के उदाहरण देते हुए कहा कि अफसरों को पानी से बर्फ बनने का मौका मिला है, लेकिन यह जरूर याद रखें कि बर्फ को फिर से पानी बनना पड़ता है। इसलिए खुद को विनम्रता और उदार बनाए रखें। अपना उद्देश्य स्पष्ट रखें, खुद को ठीक से जानें, तभी असली पहचान बनेगी। जनहित में काम करने लिए अब आउट ऑफ द बॉक्स सोचने का जमाना है। जो अवसर और अधिकार मिला है, उसका सेवाभाव से उपयोग करें।

कानून व्यवस्था की समीक्षा

तीन महीने में 50 फीसदी से ज्यादा वारंट ऑनलाइन तामील कराए

प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में 4जी मोबाइल टॉवर और सड़क निर्माण का काम अब युद्ध स्तर पर किया जाएगा। जो सड़कें खराब हैं, उनकी मरम्मत का काम भी तेजी से किया जाएगा। पुलिस और प्रशासन का स्थानीय रहवासियों से संपर्क तेज करने और जंगल के इलाकों में निगरानी पेट्रोलिंग हो सके, इसके लिए यह दोनों ही काम जरूरी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को एंटी नक्सलाइट एक्शन और नए क्रिमिनल लॉ के लागू होने के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

गृह विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले तीन महीने में प्रदेश में 50 प्रतिशत से अधिक वारंट और समन तामीली ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक तरीके होने लगी है। इनकी मॉनीटरिंग के लिए सभी जिलों में सेल गठित कर दिए गए हैं। प्रदेश में ई-साक्ष्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, आपराधिक केसों में तय समय सीमा में चार्जशीट पेश करने के लिए एक नया डैशबोर्ड बनकर तैयार हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.