मुख्‍यमंत्री डा. मोहन यादव मंगलवार को संजीव नगर-नेवरी लालघाटी सड़क का लोकार्पण करेंगे

Updated on 12-03-2024 11:27 AM
भोपाल। नरेला विधानसभा क्षेत्र में संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक नई सड़क बनकर तैयार हो गई है। जिसका लोकार्पण मंगलवार को मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव करेंगे। इससे पहले सोमवार को सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अधिकारियों के साथ इस सड़क का निरीक्षण किया।

मंत्री सारंग ने बताया कि संजीव नगर करोंद से लालघाटी जाने वालों को अब सात किमी लंबा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अब लालघाटी से संजीव नगर होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस सड़क निर्माण को लेकर प्रयास किया जा रहा था। लेकिन मिलिट्री क्षेत्र में होने से इसमें रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से विभिन्न स्वीकृतियां मिलने के बाद यह सड़क निर्माण कार्य संपन्न हो सका। इस मार्ग के निर्माण से अयोध्या बायपास, भानपुर, लांबाखेड़ा, करोंद क्षेत्र की द्वारका धाम, नयापुरा गांव, मेपल ट्री, बडवई, पलासी आदि 100 से अधिक कालोनियाें के रहवासियों को फायदा होगा। नए और पुराने शहर की जनता को एयरपोर्ट जाने में सात किमी. का फेरा ना लगाते हुए इस मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट की ओर जाने आने में और भी सुगमता होगी।

रक्षा मंत्रालय से स्वीकृति के बाद हुआ सड़क निर्माण

यह मार्ग मिलिट्री एरिया से होते हुए निकलता है, इसमें निर्माण कार्य की अनुमति के लिए रक्षा मंत्रालय से राज्य सरकार को भू-अर्जन करना पड़ा। इसको लेकर मंत्री सारंग 2010 से प्रयासरत थे। 2014 में तत्कालीन रक्षा मंत्री स्व. मनोहर पार्रिकर, 2017 में तत्कालीन रक्षा मंत्री स्व. अरूण जैटली एवं 2019 में वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में भेंट कर रहवासियों की समस्या से अवगत करवाकर सड़क निर्माण के लिये विशेष स्वीकृति ली। रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से विभिन्न स्वीकृतियां प्राप्त करने के बाद राज्य शासन द्वारा उक्त भूमि का भू-अर्जन किया गया। जिससे अब यह 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.