मुख्यमंत्री- दुबई का भारत मार्ट वैश्विक व्यापार का प्रवेश द्वार:भारत मार्ट बना रही डीपी वर्ल्ड ने दिखाई मप्र में इनलैंड कंटेनर डिपो में दिलचस्पी

Updated on 16-07-2025 12:22 PM

दुबई यात्रा के तीसरे दिन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डीपी वर्ल्ड और जेबेल अली फ्री जोन के अधिकारियों से मुलाकात की। सीएम ने दुबई में निर्माणाधीन भारत मार्ट प्रोजेक्ट साइट का दौरा किया और इससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स संभावनाओं को समझा।

भारत और यूएई की साझेदारी में बन रहे इस प्रोजेक्ट की आधारशिला फरवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने रखी थी। दुबई में 2.7 मिलियन वर्गफीट में विकसित हो रहे इस व्यापार केंद्र में 1500 से अधिक शोरूम, अत्याधुनिक गोदाम और कार्यालय सुविधाएं बनाई जा रही हैं।

यह 2026 में पूरी तरह शुरू होगा। भारत मार्ट प्रोजेक्ट तैयार करने वाली कंपनी डीपी वर्ल्ड ने पीपीपी मॉडल पर मप्र में इनलैंड कंटेनर डिपो, मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क, कृषि-लॉजिस्टिक्स हब और ड्राय पोर्ट के विकास में गहरी रुचि दिखाई है। सीएम के साथ बैठक में डीपी वर्ल्ड के अधिकारियों ने मप्र में प्रस्तावित रेल टर्मिनल और उज्जैन-नागदा रूट को भारत मार्ट तक निर्बाध माल आपूर्ति का अहम रूट बताया।

मप्र से दुबई तक सीधी लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी स्थापित होगी, जिससे मप्र के निर्यातकों को सीधा लाभ मिलेगा। डीपी वर्ल्ड भारत में मुंबई, मुंद्रा, कोचीन, चेन्नई और विशाखापत्तनम जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर छह टर्मिनलों का संचालन करती है। सीएम मोहन यादव ने कहा कि भारत मार्ट भारतीय एमएसएमई सेक्टर को वैश्विक बाजार से जोड़ने वाला ऐतिहासिक प्रोजेक्ट है। मुख्यमंत्री यादव ने दुबई के भारत मार्ट को वैश्विक व्यापार का प्रवेश द्वार बताया।

आज से 19 जुलाई तक स्पेन में रहेंगे मुख्यमंत्री

दुबई यात्रा पूरी कर सीएम मोहन यादव मंगलवार दोपहर बाद स्पेन के लिए रवाना हो गए। सीएम 16 से 19 जुलाई तक स्पेन के दौरे पर रहेंगे। बुधवार को सीएम स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित होने वाले इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम को संबोधित करेंगे। मैड्रिड में उद्योग, पर्यटन, खेल, संस्कृति तथा फिल्म निर्माण से जुड़े विषयों पर अलग-अलग उच्चस्तरीय बैठकों में भी भाग लेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.