मुख्यमंत्री ने निभाया अपना वचन, शिवम की बहन कृतिका के विवाह में पहुँची आर्थिक सहायता

Updated on 02-12-2022 09:07 PM

मुख्यमंत्री ने कहा था कि शिवम चिंता मत करना। तुम्हारी बहन की शादी धूमधाम से होगी। और आज जब यह मौक़ा आया तो शिवम की आँखों में ख़ुशी के आँसू थे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज धार ज़िले के निसरपुर में खरगोन के दंगे में घायल शिवम की बहन की शादी में अपने वायदे के मुताबिक़ दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता भेजी। यह सहायता लेकर कलेक्टर धार श्री प्रियंक मिश्र और खरगोन जिला पंचायत की सीईओ सुश्री ज्योति शर्मा विवाह समारोह में पहुँची। 

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सुश्री कृतिका के विवाह पर अपनी शुभकामना के साथ दो लाख रूपए उपहार स्वरूप भिजवाए। धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्र ने विवाह में शामिल होकर राशि का चेक वधु कृतिका को भेंट किया। उल्लेखनीय है कि कृतिका का विवाह पिछली गर्मियों में होना था। उसी वक्त खरगोन में हुए उपद्रव में कृतिका का भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया था। एक दंगाई द्वारा फेंके पत्थर से उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिसका कई दिनों तक इंदौर के अस्पताल में उपचार चला। इस वजह से विवाह टाल दिया गया था।

मुख्यामंत्री श्री चौहान की संवेदनशीलता से शिवम का शासन के खर्चे पर पूरा इलाज हुआ। वह स्वस्थ होकर घर लौटा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर के कमिश्नर डॉ. पवन शर्मा ने स्वयं इलाज पर निगरानी रखी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भी अनेक मर्तबा वीडियो काल कर शिवम से चर्चा की थी। तत्समय मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विवाह में मदद का भरोसा जताया था। खरगोन कलेक्टर श्रीकुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देशानुसार सीईओ ज़िला पंचायत खरगोन सुश्री ज्योति शर्मा को प्रशासन की ओर से निसरपुर भेजा गया।  धार प्रशासन का अमला  भी निसरपुर पहुँचा और सुश्री कृतिका के विवाह में शामिल हुआ। सभी ने नव दंपत्ति को सुखमय भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ दी। शिवम का कहना है कि यह सब मामा शिवराज की सहृदयता का उपहार और नवजीवन जैसा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.