मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना आर्थिक सशक्तिकरण का बेहतर माध्यम बनेगी

Updated on 06-04-2023 05:12 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर 'नानो' कावरे ने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना सामाजिक क्रांति के साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बेहतर माध्यम बनेगी। पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री श्री कावरे मंगलवार को पन्ना कलेक्ट्रेट में योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में अधिकारी लक्षित वर्ग के परिवारों की महिलाओं को आवेदन करने के लिये प्रेरित करें। उन्होंने वार्ड वार पात्र महिलाओं के चिन्हित किये जाने पर जोर दिया। प्रभारी मंत्री श्री कावरे ने जिला पंचायत के सीईओ को प्रतिदिन मैदानी अमले के साथ समीक्षा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि समग्र के ई-केवाईसी कार्य के लिये अनाधिकृत पैसा माँगने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। बताया गया कि जिले में एक लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं को योजना में लाभान्वित करने का लक्ष्य बनाया गया है। दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में वाहनों से महिलाओं को शिविर स्थल तक लाने की व्यवस्था की जा रही है। जिले में अब तक लगभग 70 हजार आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किये गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.