‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, कंगना रनौत ने जताया आभार

Updated on 09-06-2026 01:11 PM

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया, जनप्रतिनिधि, कलाकार और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है कि कंगना रनौत की फिल्म की स्क्रीनिंग प्रदेश में हो रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को माता कौशल्या की जन्मभूमि और भगवान श्रीराम के ननिहाल की धरती बताते हुए अभिनेत्री का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि फिल्म उन अनसुने नायकों को समर्पित है, जिनके साहस और सेवा को अक्सर पर्याप्त पहचान नहीं मिलती। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दौरान नर्सों, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान का उल्लेख किया, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की मदद की थी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया छत्तीसगढ़ के बेटे हैं और उन्होंने इसी धरती से प्रेरणा लेकर यह कहानी लिखी है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

कंगना रनौत ने कहा कि मुख्यमंत्री ने व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद आयोजन में शामिल होकर कलाकारों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि निर्देशक की इच्छा थी कि फिल्म की स्क्रीनिंग छत्तीसगढ़ में आयोजित हो।


कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आपातकालीन सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ‘भारत भाग्य विधाता वॉरियर्स’ को भी सम्मानित किया। समारोह में कई मंत्री, सांसद, विधायक और फिल्म जगत से जुड़े लोग उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.