मुख्यमंत्री ने कहा कि सास बहू साथ में रहो, कार्ड के लिए अलग होना सही नहीं है

Updated on 19-09-2022 05:17 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र गुण्डरदेही के ग्राम बेलौदी पहुंचे। बघेल ने ग्राम बेलौदी स्थित मां दुर्गा एवं शीतला मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भेंट मुलाकात की शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए कहा कि भेंट मुलाकात के पहले चरण में बस्तर और सरगुजा संभाग के लोगों से मुलाकात की। उसके बाद रायगढ़ और अब बालोद जिले में आपके पास गया हूँ। आज आपके बीच पहुंचकर बहुत ही खुशी का अनुभव हो रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की मांग पर गुण्डरदेही में एसडीओपी की होगी पदस्थापना करने की घोषणा की। इसी प्रकार अर्जुंदा और गुण्डरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए भवन और अर्जुंदा में बस स्टेण्ड के निर्माण की मंजूरी दी। गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बाहूल्य गांवों में देवगुड़ी सौन्दर्यीकरण हेतु 50 लाख रूपए, बेलौदी जलाशय के गहरीकरण और विभिन्न सड़कों के मरम्मत की स्वीकृति दी। इसके अलावा भाटागांव, बेलौदी, कुरदी में जिला सहकारी बैंक का एटीएम, भाठागांव बी और पैरी में संचालित दो निजी स्कूलों के शासकीयकरण की भी मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मैं यह जानने आया हूँ कि आप लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। मुख्यमंत्री के यह कहने पर सबने उत्साहपूर्वक जोर से कहा कि योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं जानना चाहता हूं कि क्या कमी रह गई है, उसे भी अब हम दूर करेंगे। भेंट मुलाकात के दौरान  शत्रुघ्न ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तारीफ करते हुए कहा कि मुझे इस योजना का लाभ दो साल से मिल रहा है। इसके अलावा अल्पकालीन कृषि ऋण माफ योजना के तहत 35 हजार का कर्ज माफ हुआ। शत्रुघ्न ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए जोर से कहा छत्तीसगढि?ा सबले बढि?ा।

मुख्यमंत्री को आभार व्यक्त करते हुए डोमार सिंह साहू ने बताया कि अल्पकालीन कृषि ऋण योजना तहत 3 लाख रूपए का कर्ज माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत अक तक 38 हजार रूपए का लाभ मिला। इस पर मुख्यमंत्री ने डोमार सिंह साहू पूछा कि इतना अतिरिक्त पैसा मिला तो क्या किया? डोमार सिंह ने बताया कि बेटे की शादी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लड्डू नहीं खिलाये भैया। किसान ने कहा आप तो आये नहीं। कुंवर सिंह आये थे। मुख्यमंत्री ने बहु पूर्णिमा से पूछा, क्या लिया आपके ससुर जी ने, बहु ने कहा कि मेरे लिए कार लेंगे। मुख्यमंत्री ने पूछा मायके कहां हैं। पूर्णिमा ने बताया कि अभनपुर मायके है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.