मुख्यमंत्री शिवराज ने नई संसद भवन के उद्घाटन को बताया लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय
Updated on
28-05-2023 09:45 PM
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के नवनिर्मित संसद भवन का रविवार को हवन और मंत्रोच्चार के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान तमिलनाडु के मठों से आए अधीनमों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा एवं हवन के बाद प्रधानमंत्री को 'सेंगौल' सौंपा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम का वीडियो शेयर करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि यह पल देश के लोकतांत्रित इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है।
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है कि ‘राजधर्म, न्याय, निष्पक्षता, संप्रभुता, अक्षुण्णता एवं सामर्थ्य को साष्टांग दंडवत प्रणाम। यह पल देश के लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। आज पूरे देश का मन उत्साह और गौरव से भरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनिर्मित संसद भवन का लोकार्पण कर नवनिर्माण के संकल्पों की ओर अग्रसर भारत को नई गति दी है।’ उन्होंने आगे लिखा कि ‘सर्वांगीण, सर्वसमावेशी और सर्वस्पर्शी विकास के संकल्प को साकार करता भारत का नया संसद भवन...। आज का यह स्वर्णिम पल इतिहास में दर्ज हो गया, जब वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये संसद भवन में ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ स्थापित किया।
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…