मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप के वंशज लक्षराज सिंह मेवाड़ को स्वर्ण जड़ित तलवार भेंट की

Updated on 22-05-2023 08:22 PM

भोपाल। शहर में सोमवार को वीर शिरोमणि ,क्षत्रिय कुल गौरव, युगपुरुष महाराणा प्रताप जी की 483वी एवं बुंदेल केसरी महाराज छत्रसाल की 374वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराणा प्रताप के वंशज लक्षराज सिंह मेवाड़ को स्वर्ण जड़ित तलवार भेंट की। लक्षराज सिंह मेवाड़ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हल्दीघाटी की मिट्टी भेंट की।

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने महाराणा प्रताप जयंती समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में दो ऐतिहासिक कार्य हो रहे है। महारानी पद्मावती की प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है और महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर भोपाल में महाराणा प्रताप लोक का निर्माण किया जा रहा है।

मप्र राजपूत समाज संस्था द्वारा इस अवसर पर विशेष रूप से महाराणा प्रताप छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत की जाएगी। मप्र राजपुत समाज के महासचिव दीपक चौहान ने बताया कि महाराणा प्रताप सामाजिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा मप्र राजपूत समाज के माध्यम से शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए राजपूत समाज के होनहार जरूरतमंद 51 छात्र छात्राओं को जिन्होंने इस वर्ष कक्षा दसवीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें जुलाई माह से 1000 प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।


ट्रस्ट के सचिव एवं मप्र राजपूत समाज संस्था के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विनय भदौरिया ने कहा कि आज समाज में प्रतिभावान बच्चों की कमी नहीं है कमी है तो सिर्फ उनको उचित मार्गदर्शन देकर अच्छी शिक्षा देने की, इसीलिए यह छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया गया है जोकि कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई के लिए दी जाएगी। महाराणा प्रताप सामाजिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग के लिए भी छात्रवृत्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया है। जयंती के शुभ अवसर पर क्षत्रिय राजपूत युवा संगठन करोद, प्रांतीय राजपूत संगठन, प्रगति राजपूत मंडल भेल द्वारा वाहन रैली निकालकर प्रतिमा स्थल पहुंचकर माल्यार्पण किया जाएगा। वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा माल्यार्पण उपरांत शरबत वितरण किया जाएगा ,राणा सांगा राजपूत सेना द्वारा ग्राम थुनाकला में महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.