मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को शिक्षकों को देंगे नियुक्ति-पत्र

Updated on 18-08-2023 12:00 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को भोपाल में शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे। इसी दिन शिवपुरी जिले के पिछोर में महिला सम्मेलन होगा। साथ ही दतिया जिले में दतिया एयरपोर्ट के विस्तार के भूमि पूजन का कार्यक्रम होगा।

सेवढा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 अगस्त को दतिया जिले के सेवढा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शिवपुरी जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। भोपाल में 22 अगस्त की शाम मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।

कलेक्टर और वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा

मुख्यमंत्री चौहान ने आगामी सप्ताह भोपाल सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे लोकार्पण/ शिलान्यास कार्यक्रम, लाड़ली बहना सम्मेलन और जनदर्शन के संबंध में कलेक्टर एवं वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को समत्व भवन से वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा संबंधित जिलों के कलेक्टरों से इन सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर निर्देश दिए। मुख्यमंत्री 23 अगस्त को शहडोल जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसी दिन दमोह में महिला सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे।

छिंदवाड़ा में हनुमान लोक परियोजना का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री 24 अगस्त को छिंदवाड़ा में हनुमान लोक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे। इसके साथ ही रोजगार दिवस एवं महिला सम्मेलन का कार्यक्रम भी रहेगा। इसी दिन बैतूल जिले में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत सामग्री वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री 25 अगस्त को जबलपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे एवं सुराज कॉलोनी का शुभारंभ करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.