मप्र में अल्‍प बारिश से मुख्‍यमंत्री श‍िवराज चिंतित, कहा- संकट के समय में सरकार किसानों के साथ

Updated on 04-09-2023 12:51 PM

भोपाल । जन आशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम से लौटने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देर रात मंत्रियों और अधिकारियों के साथ अल्प बारिश उत्पन्न स्थिति को लेकर बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि किसान संकट में है। कुछ स्थानों में सोयाबीन और धान की फसल संकट में आ गई है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं कि हाथ पर हाथ धरकर बैठ जाऊं, बारिश नहीं हो रही, क्या करूं। मेरी जितनी हैसियत है, सरकार की जितनी ताकत है, उसमें जमीन-आसमान एक कर दूंगा। मैं ऐसी स्थिति में चैन से बैठने वालों में से नहीं हूं।

मैं संकट के समय हाथ पर हाथ रखकर शांत बैठने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं। किसानों को संकट की इस स्थिति से उबारने के लिए जमीन-आसमान एक कर दूंगा

फसलों को बचाने के लिए संकट से निपटें

उन्होंने बताया कि मैं तीन-चार दिनों से पूरे प्रदेश से किसानों से मिल रहा हूं। इस बार अगस्त पूरा सूखा चला गया। हमें फसलों को बचाने इस संकट से निपटने के लिए तैयार रहना है। संकट के समय में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। बिजली की मांग अपेक्षाकृत बढ़ गई है।

बांध का पानी किसानों को देंगे

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां बांध में पानी की उपलब्धता है, वहां से किसानों को पानी उपलब्ध कराएंगे। इसके लिए पेयजल एवं निस्तार की व्यवस्था के लिए एक बार आकलन कर लें। जल उपयोगिता समिति की बैठक जल्दी करें।

अधिकारियों ने जिलों में बारिश, बिजली की उपलब्धता और फसलों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। बैठक में संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी मंत्री भरत सिंह कुशवाहा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम खेलावन पटेल वर्चुअली शामिल हुए।

प्रार्थना में बड़ी ताकत होती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रार्थना में बड़ी ताकत होती है। उन्‍होंने सोमवार को महाकाल मंदिर में भगवान से प्रदेश में बारिश के लिए प्रार्थना की। किसानों को इस संकट की स्थिति से निपटने के लिए जो वैज्ञानिक तरीके होंगे, उनको लेकर जागरूक करेंगे। मैं स्वयं किसानों से अपील भी करूंगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.