मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन स्थल पर सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Updated on 05-06-2023 06:00 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में अ.भा. किरार, धाकड़, नागर, मालव सम्मेलन के समापन पर सम्मेलन स्थल पर अपशिष्ट तथा कचरे की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी और अ.भा. किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह चौहान, समाज के पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने भी सफाई कार्य में सहभागिता की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने वालों को साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। सामाजिक संगठनों का यह दायित्व है कि वे कार्यक्रम समापन के बाद स्थल पर फैले कचरे और अपशिष्ट को स्वयं साफ करें और यथा स्थान कचरे को डालने के लिए लोगों को प्रेरित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भोजन की टेबल और नीचे पड़ी भोजन सामग्री सहित अन्य अपशिष्ट थेले में डाले। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सफाईकर्मियों के साथ ग्रुप फोटो करवाकर उनका उत्साह बढ़ाया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.