मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर परिजन सुरक्षा कर्मियों और हाऊसकीपिंग स्टाफ के साथ पौध-रोपण किया

Updated on 06-03-2023 04:42 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन्म-दिवस मेरे लिए संकल्प दिवस है। जन्म-दिन पर किसी उपहार अथवा पुष्प-गुच्छ की आवश्यकता नहीं है। मेरी प्रदेशवासियों से अपील है कि वे प्रदेश की समृद्धि, विकास तथा पर्यावरण-संरक्षण के लिए काम करें। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित धरती छोड़नी है। अत: पौध-रोपण, जल और ऊर्जा-संरक्षण के लिए समन्वित रूप से प्रयास करना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं जन्म-दिवस पर सभी से पौध-रोपण की अपील करता हूँ। मैंने आज पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय और कुणाल सहित मुख्यमंत्री निवास में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों एवं हाउसकीपिंग स्टाफ के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में रूद्राक्ष, बरगद, आम, आवला, अमरूद, जामुन, खिरनी और सप्तपर्णी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शासकीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने और मध्यप्रदेश को हरित प्रदेश बनाने में सहयोग के लिए मीडिया प्रतिनिधियों का आभार माना।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राजनीति मेरे लिए प्रोफेशन नहीं अपितु राष्ट्रीय पुनर्निर्माण, जन-कल्याण और दलित नारायण की सेवा का अवसर है। समृद्ध और विकसित मध्यप्रदेश का निर्माण मेरी प्रतिबद्धता है, प्रदेशवासियों के जीवन में आनंद और उत्साह के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। प्रदेश की प्रगति और विकास में जीवन ही यज्ञ बन जाए, इस भाव से मैं कर्मरत हूँ और प्रदेशवासियों से भी प्रदेश की प्रगति और विकास के महायज्ञ में योगदान का आव्हान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
 भोपाल। अब गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। अगर सरकारी अस्पताल में सोनोग्राफी मशीन खराब है या डॉक्टर उपलब्ध नहीं है तो उनकी…
 07 August 2026
भोपाल। भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लंबे समय से दो ही एयरलाइंस ऑपरेटर हैं। अब सरकारी कंपनी एलायंस एयर तीसरे ऑपरेटर के रूप में दस्तक देगी। इसके साथ ही…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को प्रदेश के पांच जिलों में अच्छी वर्षा हुई। जबकि शेष जिलों में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ीं। मौसम विज्ञान…
 07 August 2026
भोपाल। प्रदेश में 'जेन जी' के बाद अब 'जेन-अल्फा' भी अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने लगी है। राजधानी के शासकीय सांदीपनि ठाकुर लाल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों…
 07 August 2026
 भोपाल- वाराणसी। चौक पुलिस, एसओजी व लंका पुलिस से तीन अगस्त की देर रात लंका क्षेत्र में बजबजा प्लांट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरे…
 07 August 2026
भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी दुग्ध उत्पादों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटेल नगर स्थित श्रीराम डिस्ट्रीब्यूटर्स से करीब 2,095 लीटर/किलोग्राम संदिग्ध घी जब्त किया है।…
 07 August 2026
भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में तीनों घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल…
 07 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी ने अपनी हार के लिए कांग्रेस के षडयंत्र को कारण बताते हुए कहा है कि हम उस…
 07 August 2026
भोपाल। अमृत मित्र परियोजना में स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब तकनीकी कामकाज भी संभालेंगी। जो शहरी जल प्रबंधन को सक्षम, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में देश का पहला…
Advt.