मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 36 लाख से अधिक बहनों के खातों में 219 करोड़ रूपए अंतरित

Updated on 06-10-2023 06:07 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम उज्जवला योजना हितग्राही और गैर उज्ज्वला लाड़ली बहनों के लिए 450 रुपए में गैस रिफिल योजना की 219 करोड़ अनुदान राशि, 36 लाख से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कन्या पूजन तथा दीप प्रज्जलित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिले वर्चुअली जुड़े।

नारी अब अबला नहीं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों की जिंदगी बेहतर बनाने के मिशन में लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, लाड़ली बहना योजना इस मिशन का ही भाग हैं। पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाएं चुनकर आए इसके लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई। शासकीय सेवाओं में महिला आरक्षण को बढ़ाकर अब 35% किया गया है। अब नारी केवल अबला नहीं है । एक करोड़ 32 लाख बहनों को लाभ मिला है।

गैस सिलेंडर की कीमत और 450 रुपये के बीच के अंतर की राशि सरकार देगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बहनों को प्रतिमाह 450 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने की स्थाई व्यवस्था कर दी गई है। गैस सिलेंडर की कीमत और 450 रुपये के बीच के अंतर की राशि राज्य सरकार द्वारा भरवायी जाएगी। बहनों को गैस कंपनी को उतनी ही राशि का भुगतान करना होगा जितनी राशि का गैस सिलेंडर है। गैस कंपनी के गैस सिलेंडर की कीमत और 450 रुपये के बीच के अंतर की राशि बहनों के खाते में राज्य शासन द्वारा जारी की जाएगी। इस प्रकार बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में ही पड़ेगा। इस प्रकार अब प्रतिमाह बहनों को 450 रुपये में ही सिलेंडर प्राप्त होगा। जो बहनें योजना का लाभ लेने से छूट गईं उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा।

बहनों की जिंदगी सम्मानजनक बनाना ही जीवन का मिशन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि महिलाओं के कल्याण की कई योजनाएं संचालित की जा रही है। बहनों की जिंदगी सम्मानजनक बनाना जीवन का मिशन है। बहनें संगठित रहकर समस्याओं का सामना करें और आगे बढ़ती रहें इसी उद्देश्य से लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है। कार्यक्रम को खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने भी संबोधित किया। स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री प्रद्युमन सिंह लोधी, प्रमुख सचिव खाद्य एवं सहकारिता श्री उमाकांत उमराव तथा अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.