मुख्यमंत्री श्री चौहान रेहटी नगर के गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Updated on 10-04-2023 05:22 PM

आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल द्वारा एमपी स्टार्टअप सेंटर, एमएसएमई विभाग के सहयोग से राज्य में नवाचार, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने, स्कूल कॉलेज के छात्रों और ग्रासरूट स्तर के नव-प्रवर्तकों को लाभ देने के उद्देश्य से 11 से 13 अप्रैल तक  नव-प्रवर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा महोत्सव का उद्घाटन विज्ञान केन्द्र में सुबह 10 बजे करेंगे।

आंचलिक विज्ञान केंद्र के प्रोजेक्ट समन्वयक श्री साकेत सिंह कौरव ने बताया कि इस उत्सव का प्राथमिक उद्देश्य  प्रदेश  के स्कूल एवं कॉलेज स्तर के छात्रों और ग्रासरूट स्तर के नव-प्रवर्तकों को कार्यशील परियोजनाओं, मॉडल और उत्पादों के रूप में अपने नवीन विचारों यानि उत्पादों और डिजाइन को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।

महोत्सव में एक ही छत के नीचे 3 श्रेणी  में नए अभिनव मॉडल, परियोजनाओं और उत्पादों, जिसका उद्देश्य अर्थ-व्यवस्था के विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों जैसे कृषि, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा, आईटी, परिवहन और संचार आदि के सामने आने वाली चुनौतियों का तकनीकी समाधान प्रदान करना है, का प्रदर्शन होगा।  नवाचार के दृष्टिकोण और राज्य में स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के प्रसार को प्रोत्साहित करने के आइडिया का प्रदर्शन होगा। इससे राज्य के सतत विकास में लाभ मिलेगा।  

नव-प्रवर्तन उत्सव के दौरान ही कई अन्य कार्यक्रम "बौद्धिक संपदा अधिकार" एवं "विद्यालयों में विज्ञान के प्रयोगों में अभिनव तरीके" विषयों पर कार्यशालाएँ, "नवप्रवर्तन आगे का रास्ता" विषय पर लोकप्रिय विज्ञान व्याख्यान और "स्टार्ट अप इंडिया" विषय पर संगोष्ठी आदि भी विद्यार्थियों एवं जन-मानस के लाभ के लिए किये जा रहे हैं। इनोवेशन फेस्टिवल 2023 में अभिनव विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।  

कुलपति आरजीपीवी भोपाल प्रो. सुनील कुमार एवं आयुक्त उद्योग एवं सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम श्री पी. नरहरि भी उपस्थित रहेंगे। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.