मुख्यमंत्री श्री चौहान नीमच में राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Updated on 24-03-2023 05:27 PM

राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम 24 मार्च को कृषि मंडी प्रांगण नीमच में होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। राज्य और जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में 2 लाख 3 हजार 176 युवाओं को खुद का रोजगार स्थापित करने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण वितरण किया जायेगा। एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री श्री बृजेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य जन-प्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा नीमच के कार्यक्रम से मुरैना,  बैतूल,  गुना,  सतना जिले के एक-एक हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया जायेगा। रोजगार दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न्यूज चैनलों एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जायेगा एवं इस प्रसारण को जिला स्तरीय कार्यक्रम में दिखाने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जायेगी।

जिला मुख्यालयों में होने वाले रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में लाभान्वित हुए और होने वाले हितग्राहियों को आमंत्रित कर स्वीकृति-पत्र जन-प्रतिनिधियों के माध्यम से दिलवाये जायेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.