मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे एकात्मता की मूर्ति का अनावरण

Updated on 21-09-2023 11:40 AM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्वर में गुरुवार, 21 सितंबर को आदि गुरू शंकराचार्य को समर्पित एकात्मता की मूर्ति का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि-पूजन करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ओंकारेश्वर के मांधाता पर्वत पर होने वाले विशेष कार्यक्रम "शंडक्रावतरणम्" और "ब्रह्मोत्सव" में सम्मलित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान गुरूवार की सुबह 10:30 बजे देश के प्रमुख साधु संतों के साथ मांधाता पर्वत पर "शंडक्रावतरणम्" कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। संतों के साथ वैदिक यज्ञ अनुष्ठान में आहुति देकर मूर्ति स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। इस दौरान देशभर के शैव परंपरा के नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान कलाकारों द्वारा आचार्य प्रवर्तित पंचायतन पूजा परंपरा की भारतीय प्रदर्शनकारी शैलियों में प्रस्तुति का अवलोकन करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 12 बजे पूज्य संतों के साथ आचार्य शंकर को समर्पित एकात्मता की मूर्ति का अनावरण करेंगे और अद्वैत लोक का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। 101 बटुकों द्वारा किए जा रहे हुए मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच मुख्यमंत्री एकात्मता की मूर्ति के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

सिद्धवरकूट पर "ब्रह्मोत्सव" कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 3 बजे आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकात्म न्यास द्वारा प्रकाशित एकात्म धाम और अद्वैत युवा जागरण शिविर आधारित पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इस अवसर पर आचार्य शंकर के स्रोतों पर एकाग्र "शिवोSहम" समवेत नृत्य की प्रस्तुति होगी। "एकात्मता की यात्रा" फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.