मुख्यमंत्री 22 औद्योगिक संरचनाओं का करेंगे भूमि-पूजन और लोकार्पण

Updated on 21-09-2022 05:03 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 29 सितम्बर को 4828 करोड़ के निवेश वाली 22 औद्योगिक संरचनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। इन औद्योगिक संस्थाओं में 42 हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा। सीहोर जिले के बुदनी में होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन के साथ राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और रोजगार दिवस पर सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री चौहान युवाओं से संवाद भी करेंगे।

सचिव एमएसएमई पी. नरहरि ने मंगलवार को इन कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की और जिला अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 9 जिलों के 13 औद्योगिक क्लस्टर और 2 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री 4 जिलों के 3 औद्योगिक क्लस्टर, एक औद्योगिक क्षेत्र, 2 इन्क्यूबेशन सेंटर और एक स्टार्टअप का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति और वितरण-पत्र भी प्रदान किये जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान इंदौर, नीमच, भोपाल और बुरहानपुर के क्लस्टर विकासकर्ता उद्यमियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे।

सचिव नरहरि ने बताया कि जिलों में प्रभारी मंत्री और जन-प्रतिनिधियों के आतिथ्य में ये आयोजन होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिलों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। उद्योग संघो के प्रतिनिधि, हितग्राही, एमएसएमई उद्यमी, क्लस्टर के विकासकर्ता, बैंकर्स और स्व-रोजगार योजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे।

रोजगार दिवस पर 1 लाख 88 हजार को जोड़ा जायेगा स्व-रोजगार से

सचिव पी. नरहरि ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केन्द्र और राज्य शासन की सभी स्व-रोजगार योजनाओं के आवेदनों का बैंकों से समन्वय कर शीघ्र निराकरण करें। बताया गया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, रविदास स्व-रोजगार योजना और डॉ. अम्बेडकर आर्थिक कल्याण योजना में एक लाख 88 हजार 162 युवाओं को राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्व-रोजगार के लिए वित्तीय ऋण वितरण का अनुमान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
भोपाल, टीटी नगर मॉडल स्कूल के पास नगर निगम की मार्केट को जर्जर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को निगम टीम के निरीक्षण में पाया गया कि बिल्डिंग के कई…
 14 March 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश के भोपाल-देवास, लेबड़-जावरा और जावरा-नयागांव टोल रोड पर लागत से कई गुना अधिक टोल वसूली के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इंदौर हाई कोर्ट को तीन महीने में…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में रसोई गैस की किल्लत सातवें दिन भी जारी रही। शुक्रवार को कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।…
 14 March 2026
भोपाल, लोकायुक्त पुलिस ने भोपाल नगर निगम के अपर आयुक्त (वित्त) गुणवंत सेवतकर समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आपराधिक साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया…
 14 March 2026
भोपाल, भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल है। यहां फैकल्टी के 54 पद स्वीकृत हैं। इनमें केवल दो नियमित शिक्षक ही कार्यरत हैं। सरकारी कॉलेजों से 12 शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर…
 14 March 2026
भोपाल, शहर में कॉलोनी बसाने वाले बिल्डरों के वादों और जमीन पर हकीकत एक क्लिक पर मिल जाएगी। नगर निगम विकास अनुमति की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है।…
 14 March 2026
भोपाल, कोर्ट से भरण-पोषण के आदेश के बाद भी महिलाओं को राशि नहीं मिलने की समस्या से निपटने के लिए मप्र का मॉडल पूरे देश में लागू हो सकता है। राष्ट्रीय…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में गोमांस तस्करी के मामले में आरोपी असलम कुरैशी उर्फ चमड़ा को कोर्ट से राहत नहीं मिली। न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी जयदीप मौर्य ने शुक्रवार को अपराध की गंभीरता…
 14 March 2026
भोपाल, भोपाल में शनिवार तड़के हुए गैंगवार में गोलियां चलीं। कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के अशोका गार्डन स्थित घर पर शादाब गेट और उसके गिरोह के 8 से 10 साथियों ने…
Advt.