मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान को मिल रहा सार्थक स्वरूप

Updated on 20-05-2023 06:32 PM

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के दूसरे चरण में जिलों में आम जनता के हित में किए जा रहे नवाचारों के फलस्वरूप अभियान को सार्थक स्वरूप मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा हाल ही में अभियान की समीक्षा में जानकारी मिली है कि प्राप्त आवेदनों में से तीन चौथाई आवेदन-पत्र मंजूर किए जा चुके हैं। प्राप्त आवेदनों के सर्वाधिक निराकरण में प्रदेश के प्रथम पाँच जिले शाजापुर 97.6 प्रतिशत, रतलाम 97.2 प्रतिशत, नीमच 91.6 प्रतिशत, देवास 90.3 प्रतिशत और विदिशा 89.9 प्रतिशत की उपलब्धि के साथ शामिल हैं।

प्रमुख नवाचार

अभियान के प्रथम सप्ताह में प्रत्येक जिले में आम जनता के कल्याण के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा तत्परता से कार्यवाही की गई है। नागरिकों को पुरानी लंबित समस्याओं के अलावा नए आवेदन-पत्रों के निराकरण का लाभ भी मिल रहा है। अभियान में दतिया जिले में कार्य कर रहे अधिकारी-कर्मचारी, नागरिकों को यह भरोसा दिलवाने में सफल रहे हैं कि उनका कार्य अवश्य होगा। इसी तरह ग्वालियर जिले में शासकीय सेवकों ने आवेदकों को घर-घर जाकर प्रमाण-पत्र दिलवाने की पहल की है। डिंडोरी जिले में जन-सेवा मित्र भी सक्रिय हैं, वे हाट बाजारों में जाकर अभियान की जानकारी नागरिकों को दे रहे हैं। छतरपुर जिले में शिविर लगा कर अनुकंपा नियुक्ति देने का कार्य किया गया। एक दिन में ही विभागों का समन्वय करवाकर प्रक्रिया पूर्ण करवाई की गई। हरदा जिले में लोगों के कई आवेदन व्हाट्स एप में प्राप्त कर कार्रवाई की जा रही है। निवाड़ी जिले में चलित राजस्व न्यायालय कार्य कर रहे हैं। रतलाम जिले में नवाचार के तहत अवैध कब्जे हटाने का कार्य भी हो रहा है। विदिशा जिले में कॉलेजों में शिविर लगा कर ड्राइविंग लाइसेंस बनाये जा रहे हैं। रीवा जिले में राजस्व समस्याएँ प्राथमिकता से हल की जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों के प्रशासन को अच्छे कार्यों, नवाचारों और सर्वाधिक निराकरण के लिए बधाई भी दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.