बदलते मौसम की मार बच्चों पर, निमोनिया और फेफड़ों में संक्रमण के केस 30 फीसदी तक बढ़े

Updated on 21-01-2025 12:14 PM

सर्दी-गर्मी के बीच होने वाले उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मौसमी बीमारियों से अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। शहर के तीन प्रमुख सरकारी अस्पतालों- हमीदिया, जेपी और एम्स में एक माह में ओपीडी करीब एक लाख से अधिक मरीजों की हो गई है।

हैरत की बात यह है कि बीते 15 दिनों में शहर में करीब 60 फीसदी मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। सबसे ज्यादा मरीज एम्स की ओपीडी में पहुंचे, जहां करीब 15 दिन में 50,000 मरीजों ने इलाज कराया। वहीं, हमीदिया अस्पताल में 30,000 और जेपी अस्पताल में 20,000 मरीज आए।

पेट के संक्रमण, अस्थमा अटैक, खांसी व एलर्जी बढ़ी

डॉक्टरों के अनुसार, बदलता मौसम अब विकराल रूप ले चुका है और इसका सीधा असर वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, निमोनिया जैसी समस्याओं पर पड़ा है। खासकर बच्चों के लिए यह मौसम बहुत कठिन साबित हो रहा है, क्योंकि उनके फेफड़ों में संक्रमण और निमोनिया के मामले 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। एम्स के तो सभी बेड फुल हैं।

एलर्जी या नियमित दवाई लेने वालों पर असर तापमान में ज्यादा अंतर का असर खासकर उन लोगों पर पड़ता है, जो नियमित दवाइयां ले रहे हैं या जिनको एलर्जी है। ऐसे में उन्हें खास ध्यान रखना चाहिए। पिछले एक हफ्ते में वायरल और सर्दी-जुकाम के मामलों में काफी बढ़ोतरी देखी गई है। अभी खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति गंभीर है।। - डॉ. पराग शर्मा, रीजनल रेस्पीरेटरी इंस्टीट्यूट के एसोसिएट प्रोफेसर

हाइजीन का ध्यान रखें

मौसम में अचानक ठंड, गर्मी और फिर ठंड का चक्र बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की सेहत पर गहरा असर डाल रहा है। इस बदलाव के कारण पेट के संक्रमण (गेस्ट्रो एंटेराइटिस), वायरल फ्लू, अस्थमा अटैक, जुकाम, खांसी और एलर्जी जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। ऐसे में इन बीमारियों से बचने के लिए कुछ खास सावधानियां जरूरी हैं। मास्क का उपयोग और हाइजीन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जरूरी है कि हम स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करें। इससे हम बचाव के साथ इम्युनिटी भी मजबूत बना सकते हैं। डॉ. अभिषेक सिंघई, एमडी मेडिसिन, एम्स भोपाल



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.