बच्चों ने मनाई चैतीचांद और नव-संवत्सर की खुशियां, नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान झूलेलाल

Updated on 09-04-2024 12:47 PM
भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में भगवान झूलेलाल का अवतरण दिवस यानि चैतीचांद परंपरागत उत्साह के साथ मनाया जाएगा। अवतरण दिवस की पूर्व बेला में बच्चों ने चैतीचांद और नव-संवत्सर की खुशियां मनाई। सिंधी समाज इस बार चैतीचांद को हिंदू नव वर्ष उत्सव के रूप में मना रहा है। कोरियोग्राफर नैंसी भावनानी के अनुसार त्यौहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह है। नैंसी के साथ बच्चों ने इष्ट देवता को समर्पित गीतों पर झूम मचाई। 'जेंखे झूलण कयो मालमाल उहो हथ मत्थे करे' गीत की स्वरलहरियों पर बच्चे झूम उठे। कई अन्य गीतों पर भी बच्चों ने नृत्य किया।

नगर भ्रमण पर निकलेंगे झूलेलाल

चैतीचांद 10 अप्रैल को मनाया जाएगा। वरुण अवतार भगवान झूलेलाल नगर भ्रमण पर निकलेंगे। अयोध्या में राम मंदिर बनने और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की खुशियां मनाई जाएंगी। शोभायात्रा में बाल स्वरूप रामलला विग्रह के दर्शन भी होंगे। इलेक्ट्रानिक झांकी में राम मंदिर की प्रतिकृति सजाई जाएगी। चैतीचांद का मुख्य समारोह इस बार भी सिंधु समाज द्वारा मनाया जाएगा। बुधवार को शाम पांच बजे लक्ष्मीदेवी विक्योमल सभागृह में बहिराणा पूजन के बाद शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा का रूट तय कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन ने भी रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। समाज के महासचिव भरत आसवानी एवं हरीश मेहरचंदानी के अनुसार इस बार 10 अप्रैल को चैतीचांद के साथ ही सिंधी भाषा दिवस भी है। इसे देखते हुए समाज उत्साहित है। पूजा-अर्चना के साथ ही मातृभाषा को समृद्ध बनाने का संकल्प भी लिया जाएगा। झूलेलाल कल्याण मंडल के सेवादार भी राजकुमार वाधवानी की अगुआई में शोभायात्रा में छेज नृत्य करते हुए शामिल होंगे। नेहरू पार्क स्थित मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। राजधानी में सिंधी सेंट्रल पंचायत शोभायात्रा निकालेगी। इसमें समृद्ध भारत की झलक नजर आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.