बच्चों को पढ़ाई के लिए मिले सुरक्षित, स्वच्छ एवं अनुकूल माहौल : कलेक्टर

Updated on 30-05-2026 02:01 PM

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नए शिक्षा सत्र के मद्देनजर निजी शालाओं के प्राचार्यों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों में आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। दो दिन में आधार सत्यापन का कार्य पूर्ण नहीं होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी निजी स्कूलों में नये शिक्षा सत्र में दाखिला कार्य के संबंध में जानकारी ली। 

उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सीबीएसई पाठ्यक्रम संचालित सभी स्कूलों में एनसीआरटी एवं सीजी बोर्ड वाले स्कूलों में एससीईआरटी की पुस्तकों से अध्यापन कार्य सुनिश्चित करने के लिए कहा। स्कूलों द्वारा पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश के लिए किसी विशेष फर्म से खरीदने के लिए अभिभावकों को बाध्य नहीं करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार के तहत स्कूलों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए कार्य करें। शिक्षा के अधिकार से उनका जीवन व भविष्य बेहतर बन रहा है, इसके लिए अपना योगदान दें। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे स्कूल जो अभिभावकों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र समय पर नहीं देते उन पर कार्रवाई की जाएगी।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में विद्यार्थियों को आईआईटी, नीट सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में अधिक से अधिक चयनित कराने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। जिले से आईआईटी, नीट एवं एनआईटी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में बच्चों के चयनित होने पर अन्य बच्चे भी पढ़ाई के लिए प्रेरित होते हैं और अभिभावकों का विश्वास बढ़ता है। उन्होंने स्कूलों में समन्वय समिति का गठन करने कहा, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पढ़ाई के अनुकूल माहौल में अध्ययन करने तथा बच्चों को गुड टच-बैड टच की जानकारी देने के लिए नव्या अभियान के तहत शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों को यूनिट की तरह कार्य करना चाहिए। बच्चों को वैक्सीन लगवाने एवं चिरायु टीम के माध्यम से उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए कहा। उन्होंने वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में फीस में वृद्धि शासन के मापदण्डों को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार करें तथा फीस वृद्धि का अनुमोदन विकासखंड स्तर एवं जिला स्तर पर गठित समिति द्वारा कराने के लिए कहा। फीस निर्धारण के संबंध में शिकायत होने पर जांच समिति द्वारा जांच उपरांत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि स्कूल परिसर के आस-पास के 100 मीटर की दूरी पर तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने जिले में शिक्षा गुणवत्ता के लिए किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने निजी स्कूलों को आरटीई अंतर्गत कार्रवाई पूर्ण कर सीटों की जानकारी पोर्टल में अंकित करने कहा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार सहित निजी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
भिलाई: दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में चैन स्नैचिंग के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी कोई शातिर अपराधी नहीं, बल्कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई…
 23 September 2026
बेमेतरा जिले के मंगरघटा गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम जोड़ने के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगा है। दो ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के सरपंच…
 23 September 2026
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में नवविवाहिता ने चूहे मारने की दवा खा ली। मंगलवार को अंबिकापुर के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 4-5 महीने पहले…
 23 September 2026
धमतरी जिले में SBI कियोस्क संचालक ने खाताधारकों से 1 करोड़ 75 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि ग्राम कोरा में SBI के कियोस्क का संचालन करने…
 23 September 2026
रायपुर का गोलबाजार गणेशोत्सव इस बार भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति की ओर से भगवान गणपति का स्वर्ण…
 23 September 2026
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, लैंगिक समानता को बढ़ावा देने तथा उन्हें गांव के विकास और निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय…
 23 September 2026
’रायपुर । कोरिया जिले के कदमनारा ग्राम पंचायत में एक पहाड़ी के नीचे जोबा पारा आश्रित ग्राम है। यंहा लगभग दो दर्जन आदिवासी परिवार निवासरत हैं। इसी पहाड़ी के नीचे…
 22 September 2026
धमतरी । शाम की खुली हवा में साइकिल के पहियों के साथ जब बेटियां रुद्री से गंगरेल की ओर आगे बढ़ीं, तो उनके साथ आत्मविश्वास, साहस और आत्मनिर्भरता का संदेश…
 22 September 2026
गरियाबंद ।  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। अभियान…
Advt.