चीन ने पहले भारतीय इलाके में भेजी सेना... जयशंकर का ड्रैगन पर तीखा वार, दुनिया के सामने खोला कच्‍चा चिट्ठा

Updated on 03-01-2023 06:24 PM
विएना: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुनिया को चीन का असली चेहरा दिखाया है। जयशंकर ने ऑस्ट्रिया दौरे पर दिए गए एक इंटरव्‍यू में बताया कि कैसे चीन दूसरे देशों पर आक्रामकता का प्रदर्शन करता है। उनकी मानें तो चीन वह देश है जो किसी भी समझौते को मानने में यकीन नहीं रखता है। 9 दिसंबर को चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (PLA) के सैन‍िकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में घुसपैठ की थी। करीब 300 चीनी सैनि‍क भारत की सीमा में दाखिल हो गए थे। भारतीय सैनिकों ने बड़ी बहादुरी से चीनी सेना को पीछे धकेल दिया था। यह घटना उस समय हुई थी जब पूर्वी लद्दाख में अभी तक चीन के साथ वास्‍तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव जारी है।
चीन ने तोड़ा हर नियम
जयशंकर से पूछा गया था कि चीन के साथ भारत का टकराव जारी है। ऐसे में क्‍या उन्‍हें लगता है कि वह ताइवान पर बलपूर्वक कब्‍जा कर सकता है? इस पर जयशंकर ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उन्‍होंने कहा, ''मुझे लगता है कि बड़ी चिंता है कि हमने चीन के साथ कई समझौते किए हैं जिसके तहत वो हमारी सीमा और सीमाई इलाकों में सेना नहीं भेज सकते हैं। लेकिन उन्‍होंने इन समझौतों को नहीं माना और इस वजह से ही स्थिति काफी तनावपूर्ण है। हमने उनके साथ यह समझौता भी किया है कि वह व‍ास्तविक नियंत्रण रेखा को एकपक्षीय कार्रवाई के तहत नहीं बदल सकते हैं जिसे उन्‍होंने कई बार बदलने की कोशिश की है। हमारा जो नजरिया है वह हमारे अनुभवों पर आधारित है।' उनकी मानें तो पहले भी चीन ने इस तरह की सैन्‍य कार्रवाई की है जिसक कोई तर्क नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.