सीमा पर बहुत तेजी से निर्माण कर रहा है चीन, एलएसी पर सैनिकों की तैनाती भी कम नहीं कर रहा

Updated on 18-03-2023 08:08 PM
नई दिल्ली: चालबाज चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आता। चीन भारत के साथ हुए सैन्य टकराव के बाद बहुत तेजी से सीमा पर बुनियादी ढांचा बना रहा है। इसके अलावा उसने एलएसी पर अपने सैनिकों की तैनाती भी कम नहीं की है। ये बात भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने शुक्रवार को कही। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर एलएसी पर स्थिति स्थिर है, लेकिन हमें इस पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।
एलएसी पर चीन और भारत की सेना तैनात
अप्रैल-मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में कई बार घुसपैठ करने के बाद से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने हथियारों के साथ लगभग 50,000 सैनिकों को आगे तैनात रखा है। 3488 किलोमीटर लंबी एलएसी के सभी सेक्टरों में भारतीय सेना भी मजबूती से तैनात है, जो चीन के हर कदम का जवाब देने के लिए तैयार है। भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक तैनात है।
एलएसी के आसपास हो रहा विकास काम
एक निजी चैनल के कार्यक्रम में बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा, 'हमारे पास किसी भी इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए नई टेक्नोलॉजी और एडवांस हथियारों के साथ पर्याप्त भंडार है। हम टेक्नोलॉजी और सेना की क्षमता में तो मजबूत हैं ही इसके साथ ही समान रूप से बुनियादी ढांचे के विकास पर भी फोकस कर रहे हैं। एलएसी के आसपास सड़कें, हेलीपैड जैसे क्षेत्रों का तेजी से विकास किया जा रहा है।
बातचीत से निकल सकता है समाधान
सेना प्रमुख ने उम्मीद जताई कि चीन के साथ कूटनीतिक और सैन्य वार्ता से पूर्वी लद्दाख में रणनीतिक रूप से स्थित डेपसांग मैदानों और डेमचोक में समाधान हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'आपस में बात करके ही हम कोई समाधान निकाल सकते हैं। सभी विवादित बातों में हमारा उद्देश्य और प्रयास यही है। जब तक ऐसा होता है, तब तक हमारे बलों की तैनाती और सतर्कता ऐसे ही बरकरार रहेगी।
काउंटर-घुसपैठ ग्रिड ने रोके पाकिस्तानी ड्रोन
पाकिस्तान पर बोलते हुए सेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान के साथ 778 किलोमीटर की एलओसी पर भारतीय सेना की काउंटर-घुसपैठ ग्रिड ने घुसपैठ को रोक को कम कर दिया है। इसके अलावा सीमापार से ड्रोन आने भी कम हो गए हैं। ड्रोन की वजह से हथियार और ड्रग्स में इजाफा देखा जा रहा था। इसके अलावा, पाकिस्तान में मौजूद आतंकी बुनियादी ढांचे में कोई बड़ी कमी नहीं हुई है। जनरल पांडे ने कहा, 'पाकिस्तान में घरेलू राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक मंदी के बावजूद मुझे लगता है कि एलओसी और आईबी को लेकर हमें बेहद सतर्क रहना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.